चिराग पासवान के लिए जोरों से धड़का इस भोजपुरी एक्ट्रेस का दिल, सोशल मीडिया पर जाहिर किया प्यार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इन दिनों चर्चा में हैं, वो नेशनल क्रश बन चुके हैं। इस बीच भोजपुरी की इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर चिराग पासवान पर जमकर प्यार बरसाया है।

नेशनल क्रश बन गए हैं चिराग पासवान
01 / 08

नेशनल क्रश बन गए हैं चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज धड़ल्ले से वायरल हो रही है। कई लोगों का ये कहना है कि चिराग पासवान अब नेशनल क्रश बन गए हैं। चिराग पासवान के लुक्स पर लड़कियां फिदा हो गई हैं। बता दें कि चिराग पासवान ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ फिल्म मिले ना मिले हम में काम किया था। इस बीच भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस निशा दुबे का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में निशा ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बारे में ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।और पढ़ें

निशा दुबे ने शेयर किया वीडियो
02 / 08

निशा दुबे ने शेयर किया वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें चिराग पासवान शपथ लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

चिराग पासवान के लुक्स पर फिदा हुईं निशा दुबे
03 / 08

चिराग पासवान के लुक्स पर फिदा हुईं निशा दुबे

निशा दुबे ने चिराग पासवान के इस वीडियो को शेयर करते हुए उनपर जमकर प्यार लुटाया है। निशा ने उन्हें अपना क्रश बताया है।

निशा दुबे ने कही ये बात
04 / 08

निशा दुबे ने कही ये बात

भोजपुरी की क्वीन निशा दुबे ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'यार ये बंदा इतना क्यूट क्यों है।' इसके साथ ही निशा ने चिराग पासवान को टैग भी किया है।

चिराग पासवान की क्यूटनेस पर दिल हार बैठी एक्ट्रेस
05 / 08

चिराग पासवान की क्यूटनेस पर दिल हार बैठी एक्ट्रेस

ये कहना गलत नहीं होगा कि चिराग पासवान की क्यूटनेस पर भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे फिदा हो गई है। निशा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चर्चा का विषय बन गए हैं चिराग पासवान
06 / 08

चर्चा का विषय बन गए हैं चिराग पासवान

सोशल मीडिया पर चिराग पासवान चर्चा का विषय बन गए हैं। लोग उनके बारे में सबकुछ जानने के लिए बेताब रहते हैं।

कौन हैं निशा दुबे
07 / 08

कौन हैं निशा दुबे

निशा दुबे भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अबतक कई फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा हैं।

सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव
08 / 08

सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव

बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited