चिराग पासवान के लिए जोरों से धड़का इस भोजपुरी एक्ट्रेस का दिल, सोशल मीडिया पर जाहिर किया प्यार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इन दिनों चर्चा में हैं, वो नेशनल क्रश बन चुके हैं। इस बीच भोजपुरी की इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर चिराग पासवान पर जमकर प्यार बरसाया है।

01 / 08
Share

नेशनल क्रश बन गए हैं चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज धड़ल्ले से वायरल हो रही है। कई लोगों का ये कहना है कि चिराग पासवान अब नेशनल क्रश बन गए हैं। चिराग पासवान के लुक्स पर लड़कियां फिदा हो गई हैं। बता दें कि चिराग पासवान ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ फिल्म मिले ना मिले हम में काम किया था। इस बीच भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस निशा दुबे का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में निशा ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बारे में ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

02 / 08
Share

निशा दुबे ने शेयर किया वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें चिराग पासवान शपथ लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

03 / 08
Share

चिराग पासवान के लुक्स पर फिदा हुईं निशा दुबे

निशा दुबे ने चिराग पासवान के इस वीडियो को शेयर करते हुए उनपर जमकर प्यार लुटाया है। निशा ने उन्हें अपना क्रश बताया है।

04 / 08
Share

निशा दुबे ने कही ये बात

भोजपुरी की क्वीन निशा दुबे ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'यार ये बंदा इतना क्यूट क्यों है।' इसके साथ ही निशा ने चिराग पासवान को टैग भी किया है।

05 / 08
Share

चिराग पासवान की क्यूटनेस पर दिल हार बैठी एक्ट्रेस

ये कहना गलत नहीं होगा कि चिराग पासवान की क्यूटनेस पर भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे फिदा हो गई है। निशा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

06 / 08
Share

चर्चा का विषय बन गए हैं चिराग पासवान

सोशल मीडिया पर चिराग पासवान चर्चा का विषय बन गए हैं। लोग उनके बारे में सबकुछ जानने के लिए बेताब रहते हैं।

07 / 08
Share

कौन हैं निशा दुबे

निशा दुबे भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अबतक कई फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा हैं।

08 / 08
Share

सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव

बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।