पर्दे पर मां सीता बन इन हसीनाओं ने जीता सबका दिल, घर-घर को कराए साक्षात माता के दर्शन
These Actresses Gets Fame By Playing Devi Sita: बॉलीवुड और टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिनकी जिंदगी पर्दे पर सीता माता बनते ही बदल गई। इस लिस्ट में दीपिका चिखलिया से लेकर देबिना बनर्जी तक शामिल हैं।

पर्दे पर मां सीता बन इन हसीनाओं ने जीता सबका दिल, घर-घर को कराए साक्षात माता के दर्शन
These Actresses Gets Fame By Playing Devi Sita: अयोध्या में भगवान राम के आगमन की तैयारी जोरों-शोरों पर चल रही है। केवल अयोध्या ही नहीं, बल्कि बाकी जगहों पर भी भगवान राम के आने की खुशी मनाई जा रही है। भगवान राम का जिक्र हो और माता सीता की बात न हो, ऐसा होना मुश्किल ही है। इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको बॉलीवुड और टीवी की उन हसीनाओं से रूबरू कराएंगे, जिन्होंने पर्दे पर माता सीता का रोल अदा किया। इस लिस्ट में दीपिका चिखलिया से लेकर स्मृति ईरानी तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन एक्ट्रेसेस पर-

दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia)
दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की 'रामायण' में देवी सीता का रोल निभाया था। उन्हें आज भी आम लोग देवी सीता के रूप में ही बहुत मानते हैं।

स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी ने साल 2001 में आई रामायण में देवी सीता का रोल अदा किया था। इस किरदार ने उनकी जिंदगी ही मानो बदलकर रख दी थी।

शिव्या पठानिया (Shivya Pathania)
शिव्या पठानिया ने 'राम सिया के लव-कुश' में सीता माता का रोल निभाया। इस शो ने उनकी जिंदगी बदलने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)
रुबीना दिलैक ने 'देवों के देव: महादेव' में सीता माता का रोल निभाया था। इस किरदार में उन्हें खूब पसंद किया गया।

नेहा सरगम
नेहा सरगम ने सागर पिक्चर्स के बैनर तले बनी 'रामायण: सबके जीवन का आधार' में देवी सीता का रोल निभाया था।

कृति सेनन (Kriti Sanon)
कृति सेनन ने प्रभास के साथ फिल्म 'आदिपुरुष' में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसमें वह देवी सीता यानी जानकी के रोल में नजर आईं।

प्राची बंसल (Prachi Bansal)
प्राची बंसल इन दिनों श्रीमद रामायण में नजर आ रही हैं। शो में उन्होंने देवी सीता का किरदार निभिाया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

मदिराक्षी मुंडले (Madirakhsi Mundle)
मदिराक्षी मुंडले ने स्टार प्लस पर आने वाले शो 'सिया के राम' में सीता माता बनकर मुख्य भूमिका अदा की ती। उनके किरदार को खूब पसंद भी किया गया था।

देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee)
देबिना बनर्जी ने 'एनडीटीवी इमेजिन' की रामायण में सीता का रोल निभाया था। यहां तक कि शो में उन्होंने राम का किरदार अदा करने वाले गुरमीत चौधरी संग ही शादी भी रचाई।

सिर्फ एयरपोर्ट नहीं, एक अनुभव है चांगी, हर ट्रैवलर की लिस्ट में होना चाहिए शामिल

इंग्लैंड के जो रूट ने फील्डिंग में किया करिश्मा, भारतीय क्रिकेटर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

हमेशा मन में आते हैं गंदे विचार तो ना हों परेशान, सुबह उठते ही करें बस ये एक काम

Google में प्लेसमेंट देकर छा गया UP का ये कॉलेज, छात्र को मिली 71 लाख की जॉब

घूम आएं विदेश, 7 दिन की है मजेदार ट्रिप, सिर्फ इतना होगा खर्चा

'अपनी भतीजी के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होने लंदन गए हैं राहुल'....BJP के सवालों से बिफरी कांग्रेस का पलटवार

Voter ID Card: घर बैठे ऐसे बनवाएं नया वोटर आईडी कार्ड, जानें सबसे आसान तरीका

मानसून के दिनों में क्यों बढ़ जाती हैं स्किन से जुड़ी समस्याएं? जल्द राहत दिलाएंगे ये 4 घरेलू उपाय

चीन के विदेश मंत्री से मिले NSA डोभाल, PAK से संघर्ष के बाद पहली उच्च स्तरीय बैठक, आतंकवाद पर हुई चर्चा

Agra News: लव ट्रायएंगल ने ली युवक की जान, भाई से शादी के लिए बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited