ससुराल वालों के साथ बच्चे के लिए दुआएं मांगने सिद्धिविनायक पहुंची दीपिका पादुकोण, रणवीर ने नहीं छोड़ा बीवी का हाथ

Deepika Padukone and Ranveer Singh at Siddhivinayak Temple: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाले हैं। दोनों स्टार्स इसी महीने नन्हें मेहमान का स्वागत कर सकते हैं। इससे पहले अब दोनों सिद्धीविनायक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे हैं।

गणपति बप्पा के दर पहुंचे Deepika-Ranveer
01 / 08

गणपति बप्पा के दर पहुंचे Deepika-Ranveer

दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले ही अपना मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया है। सितंबर 2024 में ही एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। अब बच्चे के जन्म से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ हाथों में हाथ डाले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने गणपति बप्पा का आशिर्वाद लिया है। सोशल मीडिया पर अब दोनों स्टार्स की फोटोज वायरल हो रही हैं। यहां इनपर नजर डालते हैं।और पढ़ें

गणपति बप्पा का लिया आशिर्वाद
02 / 08

गणपति बप्पा का लिया आशिर्वाद

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के लिए यह महीना काफी अहम है, क्योंकि वह जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाले हैं। इससे पहले अब उन्होंने गणपति बप्पा का आशिर्वाद लिया है।

दीपिका ने पहनी हरी बनारसी साड़ी
03 / 08

दीपिका ने पहनी हरी बनारसी साड़ी

इन फोटोज में दीपिका पादुकोण हरी बनारसी साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं रणवीर सिंह ने भी सफेद कुर्ते के ऊपर एक भगवा रंग सरोपा पहना हुआ है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

फैंस ने दी दुआएं
04 / 08

फैंस ने दी दुआएं

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को एक साथ यूं मंदिर परिसर में जाता देख फैंस भी उन्हें दुआएं दे रहे हैं और दीपिका व उनके होने वाले बच्चे की अच्छी हेल्थ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

रणवीर ने पकड़ा दीपिका का हाथ
05 / 08

रणवीर ने पकड़ा दीपिका का हाथ

इस बीच रणवीर सिंह सिद्धिविनायक मंदिर में जाते वक्त दीपिका पादुकोण का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। दोनों ही स्टार्स का एक दूसरे को लेकर प्यार साफ साफ नजर आ रहा है।

कुछ दिनों पहले शेयर किया बेबी बंप
06 / 08

कुछ दिनों पहले शेयर किया बेबी बंप

सिद्धीविनायक मंदिर में आशिर्वाद लेने पहुंचे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कुछ समय पहले ही अपने बेबी बंप का फोटोशूट शेयर किया था। जो काफी वायरल हो रहा है।

Raveer-Deepika को भीड़ ने घेरा
07 / 08

Raveer-Deepika को भीड़ ने घेरा

इस बीच जब दर्शन करने रणवीर और दीपिका सिद्धिविनायक मंदिर में पहुंचे तो दोनों स्टार्स को वहां मौजूद फैंस और पैरपाजी की भीड़ वे घेर लिया और तस्वीरें क्लिक करने लगे।

Deepika के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का नूर
08 / 08

Deepika के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का नूर

दीपिका पादुकोण के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का नूर साफ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी एक्ट्रेस की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited