Deepika Padukone को शुरू हुआ लेबर पेन Ranveer Singh का हाथ थामे पहुंची अस्पताल, गणेश चतुर्थी पर घर आएगा मामा मेहमान!!

​हाल ही में बॉलीवुड गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया ने रणवीर सिंह और उनके परिवार को मुंबई के सर एच एन अस्पताल में जाते हुए स्पॉट किया है। उन्हें जाता देख ये कयास लगाया जा रहा है कि दीपिका की डिलीवरी हो सकती है।

01 / 07
Share

डिलीवरी के लिए निकली दीपिका

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को कुछ देर पहले मुंबई के हस्पताल में जाते हुए स्पॉट किया गया है। मीडिया ने रणवीर सिंह की कार को पहचाना और उनके साथ अंदर बैठी दीपिका पादुकोण पर भी नजर पड़ी। गाड़ी में दीपिका का हल्का सा चेहरा नजर आ रहा है। हालांकि ये नॉर्मल चेकअप है या दीपिका को लेबर पेन शुरू हो गया है, ये पता चलना बाकी है।

02 / 07
Share

हस्पताल के बाहर

अभी कुछ मिनट पहले रणवीर सिंह की गाड़ी को मुंबई के बड़े अस्पताल सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल और अनुसंधान केंद्र के बाहर स्पॉट किया गया है। गाड़ी को आपातकालीन वार्ड के बाहर स्पॉट किया गया। इस गाड़ी में रणवीर के साथ उनका परिवार भी नजर आया।

03 / 07
Share

गाड़ी में दिखी दीपिका

दीपिका पादुकोण को गाड़ी में स्पॉट किया गया। जिसमें देखा जा सकता है कि दीपिका ब्लैक गाड़ी के अंदर बैठी हुई है। हालांकि गाड़ी को पुरी तरह ढंका हुआ है जिससे पता नहीं चल पा रहा अंदर कौन-कौन है।

04 / 07
Share

रणवीर सिंह का परिवार

इस गाड़ी में रणवीर सिंह दीपिका के साथ-साथ रणवीर सिंह का परिवार भी नजर आया। हालांकि गाड़ी के अंदर से कुछ साफ नजर नहीं आ रहा है।

05 / 07
Share

कल ही हुए थे स्पॉट

कल शुक्रवार को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा करने गए थे। जहां पर दीपिका को स्वस्थ अवस्था में देखा गया था। गणपति बप्पा की पूजा करते हुए कपल ने दुआ मांगी थी।

06 / 07
Share

हो सकती है डिलीवरी

दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंसी के नौवे महीने में है। एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट अभी 20 दिन दूर है, लेकिन जिस तरह से परिवार को हस्पताल जाते हुए देखा गया, हर जगह हलचल बढ़ गई है कि बेबी जल्द हो सकता है।

07 / 07
Share

नॉर्मल चेकअप

बता दें कि अभी तक डिलीवरी की कोई खबर सामने नहीं आई है। रणवीर सिंह के परिवार को हस्पताल जाते हुए स्पॉट किया गया है, हो सकता है ये नॉर्मल चेकअप हो। इसकी जानकारी मिलते ही खबर दे दी जाएगी।