Deepika Padukone के बच्चे को गोद में लेते ही दुश्मनी भुला देंगे ये सेलेब्स, बैंड बाजे के साथ करेंगे नन्हे मेहमान का स्वागत

दीपिका पादुकोण बेबी बंप फोटोशूट कराने के बाद से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण के कट्टर दुश्मन भी उनके बच्चे को गोद में लेने के लिए बेताब हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

दीपिका बच्चे को गोद में खिलाएंगे ये कट्टर दुश्मन
01 / 08

दीपिका बच्चे को गोद में खिलाएंगे ये कट्टर दुश्मन

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Baby Bump) ने हाल ही में बेबी बंप दिखाते हुए फोटोशूट कराया है, जो अभी भी चर्चा में बना हुआ है। एक तरफ जहां कई फैन्स दीपिका पादुकोण के बच्चे का इस दुनिया में आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण के संग कई सेलेब्स की कोल्ड वॉर भी तुरंत खत्म हो जाएगी जब वो दीपिका के बच्चे को अपनी गोद में उठाएंगे। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...और पढ़ें

सोनम कपूर
02 / 08

सोनम कपूर

दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर भी एक-दूसरे को दोस्त नहीं मानती हैं। हालांकि दीपिका के बच्चे को गोद में उठाते ही सोनम भी दोस्ती का हाथ बढ़ा देंगी।

रणबीर कपूर
03 / 08

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक रिश्ते में रहे थे। रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को चीट किया था री दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। दीपिका को मां बनने पर रणबीर कपूर भी बधाई देने से पीछे नहीं हटेंगे।

करीना कपूर खान
04 / 08

करीना कपूर खान

कहा जाता है कि करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण की भी कोई खास बातचीत नहीं हैं। दोनों के बीच चल रही कोल्ड वॉर दीपिका के बच्चे के जन्म लेते ही खत्म हो जाएगी।

अनुष्का शर्मा
05 / 08

अनुष्का शर्मा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा का अफेयर रहा था। यही वजह है कि दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा की खास बातचीत नहीं है लेकिन दीपिका के बच्चे को गोद में उठाते ही ये दुश्मनी दोस्ती में बदल जाएगी।

कंगना रनौत
06 / 08

कंगना रनौत

कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण हमेशा से ही एक-दूसरे का कम्पटीशन रही हैं। दीपिका के मां बनने के बाद कंगना अपनी कोल्ड वॉर भूलकर एक्ट्रेस को बधाई देने पहुंच जाएंगी।

नीतू कपूर
07 / 08

नीतू कपूर

जब रणबीर कपूर के साथ दीपिका पादुकोण का रिश्ता था तब नीतू एक्ट्रेस को खास पसंद नहीं करती थीं। लेकिन दीपिका के मां बनने के बाद नीतू का भी दिल पिघल जाएगा।

बच्चे संग वायरल हुई थी दीपिका की फोटो
08 / 08

बच्चे संग वायरल हुई थी दीपिका की फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फोटो इंटरनेट पर सामने आई थी, जिसमें वो बच्चे गोद में लिए नजर आई थीं। हालांकि यह एक फेक फोटो थी। दीपिका 28 सितंबर के दिन मां बनेंगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited