Dharmendra को सामने देख इन सेलेब्स की अटक जाती थीं सांसे, शक्ल देख बदल लेते थे रास्ता
Dharmendra 89th Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 8 दिसंबर को 89 साल के हो गए हैं। इंडस्ट्री में धर्मेंद्र एक कामयाब एक्टर रहे हैं लेकिन उनकी कामयाबी को देख कई लोगों को जलन भी होती थी। आज हम अपनी लिस्ट में धर्मेंद्र के कट्टर दुश्मनों के बारे में बताने जा रहे हैं। देखें ये पूरी लिस्ट...

धर्मेंद्र के कट्टर दुश्मन हैं ये सेलेब्स!
Dharmendra's Enemies List: अपने जमाने के फेमस बॉलीवुड एक्टर रहे धर्मेंद्र आज यानी 8 दिसंबर के दिन अपना 89वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। धर्मेंद्र के जन्मदिन पर उनके फैन्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। धर्मेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में कई दोस्त बनाए तो कईयों के साथ उनकी अनबन भी रही। आज हम धर्मेंद्र के जन्मदिन के खास मौके पर आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके साथ उनकी दोस्ती ज्यादा लंबी नहीं चली। आइए इस लिस्ट में देखें कौन-कौन हैं वो 7 लोग...

यश चोपड़ा (Yash Chopra)
यश चोपड़ा ने धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के साथ फिल्म 'डर' बनाई थी और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर की ओर से साइड एक्टर का अवॉर्ड मिला था। धर्मेंद्र को यह बात यह बिलकुल पसंद नहीं आई थी और उन्होंने यश चोपड़ा को खूब खरी-खोटी सुनाई थी।

सुभाष घई (Subhash Ghai)
सुभाष घई और धर्मेंद्र के बीच लड़ाई हेमा मालिनी की वजह से हुई थी। सुभाष घई एक मूवी में हेमा मालिनी को स्विमिंग पुल सीन के लिए बिकिनी पहनने के लिए बोल रहे थे। जब यह बात धर्मेंद्र को पता लगी तो वो सुभाष घई से बहुत नाराज हुए थे।

जीतेंद्र (Jitendra)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जीतेंद्र हमेशा से ही हेमा मालिनी को पसंद करते थे। यही वजह थी कि धर्मेंद्र की जीतेंद्र के साथ कोल्ड वॉर शुरू हो गई थी।

देवानंद (Devanand)
एक बार हेमा मालिनी ने देवानंद की फिल्म करने के लिए धर्मेंद्र संग काम करने से मना कर दिया था। इस बात से धर्मेंद्र को देवानंद से जलन होने लगी थी।

ऋषिकेश मुखर्जी (Hrishikesh Mukherjee)
ऋषिकेश मुखर्जी और धर्मेंद्र के बीच दुश्मनी का कारण फिल्म 'आनंद' थी। इस मूवी में उन्होंने धर्मेंद्र की जगह राजेश खन्ना को कास्ट किया था। यह बात धर्मेंद्र को बहुत बुरी लगी थी।

मनमोहन देसाई (Manmohan Desai)
मनमोहन देसाई ने धर्मेंद्र के साथ फिल्म 'धरम-वीर' मूवी बनाई थी। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। मनमोहन देसाई ने जब फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' बनाई तो उन्होंने धर्मेंद्र को कास्ट नहीं किया और तभी से दोनों के बीच दोस्ती दुश्मनी में बदल गई।

राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi)
राजकुमार संतोषी और धर्मेंद्र के बीच लड़ाई फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' थी। ऐसा इसलिए क्यों पहले राजकुमार संतोषी सनी देओल की फिल्म ’23 मार्च 1931: शहीद’ को डायरेक्ट करने वाले थे लेकिन उन्होंने ये नहीं की। यह बात धर्मेंद्र को पसंद नहीं आई थी।
ये है कानपुर का गोवा, नजारा देख झूम उठेगा दिल
Jul 3, 2025

IQ Test: निशानेबाजी में नंबर वन कहलाने वाले ही 254 की भीड़ में 264 ढूंढ़ पाएंगे, दम है तो खोजें

नीता अंबानी के दिन की शुरुआत होती है इस लाल जूस के साथ, यूं ही फिटनेस में नहीं देती बहुओं को मात

टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-7 भारतीय, किस पायदान पर पहुंचे गिल

ऑस्ट्रेलिया के लिए परेशानी का सबब बना 38 वर्षीय खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के सामने कटाई नाक

12वीं के बाद नौकरी के लिए बेस्ट हैं ये 5 डिप्लोमा कोर्स, मिलेगी लाखों वाली नौकरी

Maa Box Office collection day 7: काजोल की फिल्म 'मां' ने पार किया 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा, जानिए सातवें दिन कितनी हुई कमाई

'हमारे लिए अब चंदा मामा दूर के नहीं...', त्रिनिदाद और टोबैगो में PM मोदी बोले- हम सिर्फ खून और सरनेम से नहीं जुड़े

बिहार का मौसम 4-July-2025: बिहार में मानसून बढ़ा रहा चिंता, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ का बढ़ा खतरा

चित्रकूट में लंगूर का राजसी अंदाज; कार की छत बनी शाही सवारी, नजारा देख सब हुए हैरान

DU CSAS UG 2025: डीयू सीएसएएस यूजी फेज 2 पोर्टल जुलाई के दूसरे सप्ताह में खुलेगा, जानें पूरी डिटेल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited