इन मर्दों पर फिदा थीं दिशा पाटनी, सालों साथ रहने के बाद तोड़ दिया था टाइगर श्रॉफ का दिल

Disha Patani Affairs List: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी 13 जून को 32 साल की हो गई हैं। दिशा पाटनी फिल्मों के साथ-साथ रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। इस लिस्ट में देखें दिशा पाटनी ने किन-किन सेलेब्स से दिल लगाया था।

01 / 07
Share

इन मर्दों पर फिदा थीं दिशा पाटनी

Disha Patani Affairs List: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बोल्ड और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक (Disha Patani) आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। दिशा पाटनी के फैन्स उन्हें लगातार जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (MS Dhoni: The Untold Story) से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी लव-लाइफ को लेकर हमेशा छाई रहती हैं। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि टाइगर श्रॉफ के अलावा दिशा पाटनी ने कई सेलेब्स को डेट किया है। आइए इस लिस्ट देखें दिशा पाटनी का नाम किन-किन सेलेब्स के साथ जुड़ा था।

02 / 07
Share

पार्थ समथान (Parth Samthaan)

टीवी एक्टर पार्थ समथान के साथ दिशा पाटनी का नाम जुड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मॉडलिंग डेज के समय दिशा पाटनी और पार्थ समथान एक-दूसरे के साथ रिलेशन में रहे थे। दोनों का रास्ते भी जल्द ही अलग हो गए थे।

03 / 07
Share

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)

साल 2016 में आई फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (MS Dhoni: The Untold Story) के दौरान सुशांत सिंह राजपूत और दिशा पाटनी के रिश्ते में होने की खबरें खूब चर्चा में रही थीं। दोनों ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की।

04 / 07
Share

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff)

सुशांत सिंह राजपूत के बाद दिशा पाटनी ने बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को डेट करना शुरू कर दिया था। इवेंट्स हो या पार्टीज दिशा और टाइगर हमेशा साथ नजर आते थे। दोनों की शादी की अफवाहें भी फैलने लगी थीं।

05 / 07
Share

सालों साथ रहने के बाद हुए अलग

टाइगर श्रॉफ के साथ सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दिशा पाटनी ने अभिनेता का दिल तोड़ दिया था। दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। ब्रेकअप के बाद भी हाल ही में दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया था।

06 / 07
Share

एलेक्जेंडर एलेक्स (Aleksandar Alex)

टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप होने के बाद दिशा पाटनी को एलेक्जेंडर एलेक्स (Aleksandar Alex) के साथ घूमते हुए देखा गया। दोनों के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने लोगों ने शुरू कर दिए थे। हालांकि दिशा ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था।

07 / 07
Share

जल्द 'वेलकम टू द जंगल' में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी को आने वाले समय में अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में देखा जाएगा। फिल्म में रवीना टंडन और सुनील शेट्टी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।