Disha Patani Rejected Movies: इन 7 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को ठेंगा दिखा चुकी है दिशा पाटनी, अफसोस के अलावा कुछ नहीं पड़ा पल्ले
Disha Patani Birthday Special: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' से लेकर अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' सहित दिशा पाटनी ने अपने 8 सालों के छोटे से करियर में कई फिल्मों को ठोकर मारी है। यहां देखिए पूरी लिस्ट...
7 ब्लॉकबस्टर ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी
Disha Patani Rejected Movies: दिशा पाटनी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की फिट और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं। दिशा पाटनी कल यानी 13 जून के दिन 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको दिशा पाटनी द्वारा ठुकराई गईं ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
साहो
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'साहो' में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म के लिए श्रद्धा से पहले मेकर्स ने दिशा पाटनी को अप्रोच किया था। एक्ट्रेस ने ये फिल्म ठुकरा दी थी।
पुष्पा: द राइज
अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के लिए निर्माताओं ने दिशा पाटनी को कास्ट करने का मन बनाया था। हालांकि एक्ट्रेस ने यह फिल्म ठुकरा दी थी।
मिशन मंगल
अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' भी दिशा पाटनी के पास गई थी लेकिन एक्ट्रेस ने यह कहकर फिल्म ठुकरा दी थी क्योंकि इसमें कई एक्टर्स थे।
लाइगर
विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' में अनन्या पांडे नजर आई थीं लेकिन मेकर्स फिल्म में दिशा पाटनी को लेना चाहते थे। यह फिल्म दिशा पाटनी ने करने से मना कर दिया था।
केटीना
दिशा पाटनी फिल्म 'केटीना' में नजर आने वाली थीं। दिशा पाटनी द्वारा इस फिल्म को ठुकराने का कारण आज तक सामने नहीं आया है।
मर्डर 4
'मर्डर' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त के लिए मेकर्स ने दिशा पाटनी को अप्रोच किया था। एक्ट्रेस ने इस फिल्म को ठुकराने ही सही समझा।
मलंग 2
'मलंग 2' को लेकर भी चर्चा थी कि इस फिल्म में दिशा पाटनी नजर आ सकती है। हालांकि एक्ट्रेस ने यह फिल्म करने से मना कर दिया है।
असली घी की पहचान कैसे करें?
Sep 20, 2024
YRKKH BTS Photos: अभिरा-अरमान होंगे 7 जन्मों के लिए एक, धरी रह जाएगी रुही की चालबाजियां
तिरूपति लड्डू में सूअर की चर्बी, फिश ऑयल और क्या-क्या, रिपोर्ट से मचा बवाल
झीलों का शहर कहलाता है MP का ये शहर, पक्का नहीं पता होगा नाम
Top 7 TV Gossips: शमा सिकंदर ने की थी अपनी जान लेने की कोशिश, शादी टूटने पर मायूस हुए अब्दु रोजिक
Rashmika Mandanna ने ब्लैक ड्रेस पहन लोगों पर चलाया जादू, अदाएं देख ट्रोल्स का भी धड़कने लगा दिल
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited