Divyanka Tripathi इस शख्स की दुल्हन बनने के लिए थीं बेताब, दिल टूटते ही विवेक दहिया संग लिये फेरे
Divyanka Tripathi Birthday Special: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का आज 39वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

Divyanka Tripathi इस शख्स की दुल्हन बनने के लिए थीं बेताब, दिल टूटते ही विवेक दहिया संग लिये फेरे
Divyanka Tripathi Birthday Special: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। एक्ट्रेस का आज 39वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। दिव्यांका त्रिपाठी अपने करियर से इतर कई बार लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं। बता दें कि एक्ट्रेस शरद मल्होत्रा के साथ 8 तक रिलेशनशिप में थीं, लेकिन अचानक ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद एक्ट्रेस ने विवेक दहिया संग शादी रचाई। तो चलिए एक नजर डालते हैं उनकी लव लाइफ पर-

शरद मल्होत्रा पर दिल हार बैठी थीं दिव्यांका
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा की मुलाकात 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के दौरान हुई थी। दोनों की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद थी। यहां तक कि असल जिंदगी में भी वे एक-दूजे पर दिल हार बैठे थे।

शादी के लिए तैयार नहीं थे शरद
दिव्यांका त्रिपाठी अपने और शरद के रिश्ते को शादी तक पहुंचाना चाहती थीं। लेकिन शरद इस बात के लिए तैयार नहीं थे। यहां तक कि शरद मल्होत्रा पर एक्ट्रेस को धोखा देने का आरोप भी लगा था।

शरद की खातिर काले जादू भी करने लगी थीं दिव्यांका
दिव्यांका त्रिपाठी ने एक शो के दौरान राजीव खंडेलवाल को बताया था कि वह शरद मल्होत्रा को पाने के लिए काले जादू भी करने लगी थीं। लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि जिस प्यार को पाने के लिए उन्हें इतनी कोशिश करनी पड़ रही है, उस प्यार को पाने का क्या ही फायदा।

ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं दिव्यांका
ब्रेकअप के बाद दिव्यांका बिल्कुल अकेला महसूस करने लगी थीं। यहां तक कि उन्होंने इंगेजमेंट रिंग खरीदकर खुद को ही पहना दी थी। दिव्यांका ने यह भी बताया था कि अगर उन्हें विवेक नहीं मिलते तो वह किसी बच्चे को गोद ले लेतीं। क्योंकि उन्हें अपनी जिंदगी में साथ की जरूरत थी।

'ये है मोहब्बतें' के सेट पर विवेक से मिलीं एक्ट्रेस
दिव्यांका त्रिपाठी की मुलाकात 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर विवेक दहिया से हुई। दोनों की मुलाकात एक्टर पंकज भाटिया की बदौलत हुई थी। दोनों पहले दोस्ती के बंधन में बंधे और इसके बाद एक-दूजे से प्यार कर बैठे।

विवेक ने परिवार के सामने किया था एक्ट्रेस को प्रपोज
विवेक दहिया ने दिव्यांका त्रिपाठी के परिवार के सामने घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज किया था। उन्होंने इस दौरान कहा था, "तुम मेरे हर सवाल का जवाब हो, मुझसे शादी कर लो।"

2016 में दिव्यांका और विवेक ने लिये सात फेरे
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई, 2016 को सात फेरे लिए। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। दोनों को आज भी आइडियल कपल माना जाता है।

जानिए एक पोस्ट का कितना करोड़ लेते हैं कोहली, जहां आप रील में बर्बाद करते हैं घंटो

Stars Spotted Today: साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं जाह्नवी कपूर, तमन्ना-मलाइका के लुक ने खींचा ध्यान

श्रीलंका को मिला नया सुपरस्टार, दो पारियों में जड़ दिए दो शतक

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कौन करेंगे जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस

10वीं पास के लिए इस हफ्ते की टॉप 5 सरकारी नौकरी, घर बैठे तुरंत करें अप्लाई

Delhi Monsoon: दिल्ली में क्यों नहीं हो रही मानसून की एंट्री, IMD ने बताई वजह; जानें कब बरसेंगी राहत की बूंदें

5 साल के अंतराल के बाद भारतीय तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पहुंचा 'कैलाश मानसरोवर यात्रा' पर

ईरान-इजरायल में जारी रहेगा 'ऑपरेशन सिंधू', 14 फ्लाइटों से 3400 से ज्यादा भारतीयों की हुई वतन वापसी; MEA ने दी एक-एक जानकारी

विकास का प्रतीक बना गाजियाबाद... कभी था अपराध का गढ़, अब दुनिया के टॉप 50 शहरों में शामिल: CM योगी

Indus Waters Treaty: 'पाकिस्तान के पत्रों से सिंधु जल संधि पर भारत का रुख नहीं बदलेगा...' बोले जल शक्ति मंत्री
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited