Year Ender 2024: टीवी पर 'ComeBack' के लिए तरसती रह गई ये हसीनाएं, साल भर काम के इंतजार में मिला ठेंगा
Year Ender 2024: टीवी की दुनिया में बहुत सी हसीनाएं हैं जिन्होंने अपने अभिनय से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। इस लिस्ट में दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) से लेकर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) तक का नाम शामिल है। हालांकि साल 2024 में ये हसीनाएं किसी न किसी वजह से टीवी की दुनिया से गायब नजर आई हैं। आइए देखते हैं।

Year Ender 2024: टीवी पर वापसी के लिए तरसती रह गई ये हसीनाएं
Year Ender 2024: इस साल टीवी की दुनिया में जहां बहुत से हसीनाओं ने अपने शो से फैंस का दिल जीता। वहीं दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) से लेकर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) जैसी कई बड़ी एक्ट्रेस टीवी की दुनिया से गायब रही हैं। इस साल इन्होंने किसी भी टीवी शो से स्क्रीन पर कमबैक नहीं किया है। आइए पूरी लिस्ट पर नजर डालें और देखें की कौन-कौन टीवी हसीनाएं इस साल स्क्रीन से गायब रही है।

दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)
टीवी एक्ट्रेस और 'ये है मोहब्बतें' सीरियल फ़ेम दिव्यंका त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बनाया हुआ है। एक्ट्रेस साल 2023 में 'खतरों के खिलाड़ी 13' में भाग लेने के बाद टीवी की दुनिया से गायब हो चुकी हैं। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक वह इन दिनों ओटीटी में हाथ आजमा रही हैं।

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)
शक्ति अस्तित्व के एहसास की, छोटी बहु जैसे सीरीयल में काम कर चुकी रुबीना दिलैक आज के समय में टीवी इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन चुकी हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से वह टीवी की दुनिया से गायब हैं। बता दें कि रुबीना इन दिनों अपने दोनों-जुड़वा बच्चों पर ध्यान दे रही हैं।

दिशा परमार (Disha Parmar)
टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार ने पिछले साल सितंबर में नन्ही परी को जन्म दिया था। तभी से एक्ट्रेस टीवी की दुनिया से गायब है। इस साल भी एक्ट्रेस टीवी की दुनिया से गायब रही हैं। आखिरी बार उन्हें 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में देखा गया था।

सुरभि चंदना (Surbhi Chandana)
टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना भी पिछले कुछ समय से टीवी की दुनिया से गायब हैं। आखिरी बार उन्हें साल 2023 में टीवी सो 'शेरदिल शेरगिल' में देखा गया था। बता दें कि एक्ट्रेस ने मार्च, 2024 में करण शर्मा संग 7 फेरे लिए हैं।

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma)
'गुम है किसी के प्यार में' स्टार ऐश्वर्या शर्मा को आखिरी बार सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में देखा गया था। उसके बाद से एक्ट्रेस टीवी की दुनिया से गायब हैं। इस साल भी उन्होंने टीवी सीरियल से अपना कमबैक नहीं किया है।

शाइनी दोशी (Shiny Doshi)
टीवी शो 'पंड्या स्टोर' से घर-घर में फेमस हुई शाइनी दोशी इस समय टीवी की दुनिया से गायब हैं। ऐसे में फैंस उनके नई सीरीयल का पलके बिछाए इंतजार कर रहे हैं।

रश्मि देसाई (Rashami Desai)
टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपने शो उतरन, दिल से दिल से आज घर-घर में मशहूर हो चुकी हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस टीवी की दुनिया से गायब हैं। किसी भी शो से उन्होंने साल 2024 में टीवी पर वापसी नहीं की है।

WTC के नए चक्र में ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल

'हाथों में हाथ और चेहरे पर मुस्कान...', कांग्रेसियों से मिल गदगद हुए PM मोदी; शिष्टमंडल का हुआ पुरजोर स्वागत

EXPLAINED: अगर ड्रॉ हुआ ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका के बीच WTC फाइनल तो कौन बनेगा चैंपियन

स्ट्रॉबेरी तो खूब खाई होगी आपने, पर 'स्ट्रॉबेरी मून' देखा क्या? कब और कहां होगा दीदार? जान लें सबकुछ

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने सम्मान और समर्पण से तैयार की रिश्ते की नींव, आप भी सीख लें ये गुण

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात; मोबाइल व्यापारी की हत्या कर शव नहर में फेंका, 2 गिरफ्तार

Delhi Extream Heat: प्रचंड गर्मी में तपा दिल्ली-NCR, कल तापमान 45°C डिग्री करेगा क्रॉस; लू का ऑरेंज अलर्ट

Asia Cup Qualifiers: भारतीय फुटबॉल टीम का खराब प्रदर्शन जारी, हांगकांग के खिलाफ अहम मैच में मिली हार

ब्रिटेन समेत 5 देशों ने इजरायल के दो मंत्रियों को किया बैन; जानिए प्रतिबंध की असल वजह?

नेताजी पर थप्पड़ों की बरसात! पहले महेंद्र राजभर के सामने दिया भाषण, फिर पहनाई माला, बजवाई ताली और फिर... दे चटाचट, दे चटाचट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited