प्यार के आगे पार्टनर की कमाई भूल गईं ये 9 TV हसीनाएं, पैसा और शोहरत को चूल्हे में डालकर लिये 7 फेरे
TV Actresses Values Love Of Partner Over His Money: टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्होंन अपने पार्टनर की कमाई और शोहरत से मुंह फेरकर उनके प्यार को ऊंचा दर्जा दिया और शादी रचाई। इस लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर रुबीना दिलैक तक शामिल हैं।

प्यार के आगे पार्टनर की कमाई भूल गईं ये टीवी हसीनाएं
TV Actresses Values Love Of Partner Over His Money: बॉलीवुड की कई हसीनाओं के बारे में सुना है कि उन्होंने ऐसे एक्टर संग शादी रचाई, जो कमाई में उनसे पीछे थे। लेकिन आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको उन टीवी हसीनाओं से रूबरू कराएंगे, जिन्होंने पार्टनर के प्यार के आगे उसकी कमाई और शोहरत को नजरअंदाज कर दिया। इस लिस्ट में 'ये है मोहब्बतें' की दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर रुबीना दिलैक तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन टीवी एक्ट्रेसेस पर-

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। अपने कई शोज से उन्होंने लोगों का दिल जीता है। दिव्यांका ने विवेक दहिया का नाम और उनकी कमाई के आगे उनके प्यार को वैल्यू दिया। यहां तक कि खुद विवेक भी एक पल को सोच में पड़ गए थे कि इतनी बड़ी एक्ट्रेस उनके साथ शादी करेंगी या नहीं।

सनाया ईरानी (Sanaya Irani)
एक्ट्रेस सनाया ईरानी ने भी छोटे पर्दे पर खूब नाम और शोहरत कमाई है। लेकिन उन्होंने भी पार्टनर मोहित सहगल की कमाई को नजरअंदाज कर सात फेरे लिये। सनाया ईरानी और मोहित सहगल की मुलाकात 'मिले जब हम तुम' पर हुई थी।

गौहर खान (Gauahar Khan)
टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। वह 'बिग बॉस 7' की विजेता भी रह चुकी हैं। उन्होंने कमाई को नजरअंदाज कर जैद दरबार से शादी रचाई, जो कि टिकटॉक स्टार और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)
टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई है। उनका सीरियल 'अनुपमा' टीआरपी में भी नंबर 1 पर रहता है। रुपाली गांगुली के पति की बात करें तो वह कमाई में एक्ट्रेस से पीछे हैं।

सौम्या टंडन (Saumya Tandon)
एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने बिजनेसमैन संग शादी रचाई थी, लेकिन वह कमाई में एक्ट्रेस से पीछे हैं। इसके बाद भी सौम्या टंडन खुशी-खुशी अपने पति के साथ जीवन बिता रही हैं।

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)
रुबीना दिलैक जहां टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं तो वहीं अभिनव शुक्ला का रोल सीरियल्स में साइड कैरेक्टर का ही रहा है। हालांकि इन सब चीजों को नजरअंदाज कर रुबीना दिलैक ने अपनी गृहस्थी अभिनव संग बसाई है।

भारती सिंह (Bharti Singh)
भारती सिंह ने हर्ष लिम्बाच्या से शादी करके साबित कर दिया कि उनके लिए पैसा नहीं बल्कि प्यार ज्यादा जरूरी है। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या की जोड़ी को दर्शक भी खूब पसंद करते हैं।

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar)
दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम से शादी रचाकर प्यार को पैसे और शोहरत से ज्यादा दर्जा दिया। दीपिका कक्कड़ ने ससुराल में कदम रखने के बाद सबकी किस्मत ही बदल दी।

मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma)
एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती संग शादी रचाई है। मदालसा शर्मा जहां 'अनुपमा' के जरिए जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं तो वहीं मिमोह चक्रवर्ती का करियर फ्लॉप रहा। हालांकि दोनों ने प्यार के आड़े करियर को नहीं आने दिया।
'भारत का दिल' है ये राज्य, नाम जान झूम उठेंगे आप
Jul 4, 2025

24 साल के जैमी स्मिथ ने तोड़ा 28 साल पुराना रिकॉर्ड

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड में डाला करियर का बेस्ट स्पेल

हैरी ब्रूक बने 21वीं सदी में सबसे तेज 9 शतक जड़ने वाले इंग्लिश प्लेयर

भारतीय नौसेना में पहली महिला फाइटर पायलट बनीं आस्था पूनिया, उड़ाएंगी घातक लड़ाकू विमान

Stars Spotted Today: कूल लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए आमिर खान, मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस पहुंचीं कृति सेनन

Operation Fair Play: जब पाकिस्तान का हुआ इस्लामीकरण...Pak सेना ने पीएम भुट्टो को सत्ता से कर दिया था बेदखल

सीमेंट कंपनियों की बढ़ीं मुश्किलें! CCI ने अल्ट्राटेक सीमेंट्स, डालमिया भारत से मांगे वित्तीय विवरण

UP में बड़ा एक्सीडेंट, तेज रफ्तार कार दीवार में घुसी; दूल्हे समेत 5 बारातियों की मौत

बेंगलुरु-दिल्ली उड़ान के संचालन से पहले Air India पायलट हो गया 'बेहोश'

IND vs ENG: बच गए राहुल द्रविड़ नहीं तो बेन स्टोक्स तोड़ देते उनका यह अनोखा रिकॉर्ड
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited