दुनियाभर की आशिकी लड़ाकर इन TV सितारों ने की अरेंज मैरिज, मां-बाप की मर्जी के आगे फुस्स हुई सारी इश्कबाजी
TV Stars Had Arrange Marriage: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अरेंज मैरिज कर अपना घर बसाया। उन्होंने मां-बाप की मर्जी को अपने सिर-आंखों पर रखा। इस लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर करण पटेल तक का नाम शामिल है।


दुनियाभर की आशिकी लड़ाकर इन TV सितारों ने की अरेंज मैरिज
TV Stars Had Arrange Marriage: अक्सर टीवी और बॉलीवुड सितारों को लव मैरिज करते देखा जाता है। सालों की डेटिंग के बाद वे शादी के बंधन में बंधते हैं। लेकिन आज हम आपकी उन टीवी सितारों से मुलाकात कराएंगे, जिन्होंने मां-बाप की मर्जी से सात फेरे लिए। हालांकि इनमें से कुछ सितारे ऐसे भी थे, जिनके अफेयर की चर्चा काफी रही थी। लेकिन अंत में ये भी मां-बाप की मर्जी के आगे झुक गए। इस लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी -विवेक दहिया से लेकर करण पटेल-अंकिता भार्गव तक शामिल हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-


दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया (Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya)
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी लोगों को लगती है कि लव मैरिज है। लेकिन असल में ये अरेंज मैरिज है। दिव्यांका और विवेक की मुलाकात पंकज भाटिया के जरिए हुई थी। शुरुआत में विवेक को लगता था कि दिव्यांका उन्हें रिजेक्ट कर देंगी।
जय सोनी-पूजा शाह (Jay Soni-Pooja Shah)
जय सोनी ने पूजा शाह के साथ अरेंज मैरिज की थी। जय सोनी ने बताया था कि हम मम्मी-पापा के जरिए मिले थे। लेकिन एक मुलाकात में मुझे ऐसा लगा कि मैं उन्हें काफी वक्त से जानता हूं। हमारी भले ही अरेंज मैरिज थी, लेकिन मैं पूजा के साथ प्यार में था।
आरती सिंह-दीपक चौहान (Arti Singh-Dipak Chauhan)
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह और दीपक चौहान की भी अरेंज मैरिज थी। आरती सिंह एक रिश्तेदार के सहारे दीपक चौहान से मिली थीं। यहीं से उनकी बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ था।
नेहा मरदा-आयुष अग्रवाल (Neha Marda)
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नेहा मरदा को हमेशा से ही अरेंज मैरिज में विश्वास था। उन्होंने आयुष अग्रवाल के साथ परिवार की मर्जी से शादी की थी, जो कि पटना के बिजनेसमैन हैं।
मोहिना कुमारी सिंह-सुयश रावत (Mohena Kumari Singh-Suyash Rawat)
टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह और सुयश रावत की भी अरेंज मैरिज थी। दोनों की मुलाकात परिवार के जरिए हुई थी। लेकिन मोहिना कुमारी सिंह, सुयश को अपना बेस्ट फ्रेंड बी मानती हैं।
रूही चतुर्वेदी-शिवेंद्र ओम सायनियोल (Ruhi Chaturvedi-Shivendra Om Saainiyol)
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी और ओम सायनियोल की भी अरेंज मैरिज थी। एक्ट्रेस का कहना था कि मैं उन्हें 13 साल से जानती थी। लेकिन हमारे दिमाग में कभी शादी का ख्याल नहीं आया। रूही ने बताया था कि उनकी शादी का फैसला परिवार का था।
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया (Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya)
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी लोगों को लगती है कि लव मैरिज है। लेकिन असल में ये अरेंज मैरिज है। दिव्यांका और विवेक की मुलाकात पंकज भाटिया के जरिए हुई थी। शुरुआत में विवेक को लगता था कि दिव्यांका उन्हें रिजेक्ट कर देंगी।
कृतिका सेंगर-निकितिन धीर (Kratika Sengar-Nikitin Dheer)
कृतिका सेंगर और निकितिन धीर की अरेंज मैरिज हुई थी। दोनों की मुलाकात एक्टर पंकज धीर के जरिए हुई थी। दरअसल, कृतिका ने पंकज धीर के साथ फिल्म में काम किया था, जहां एक्ट्रेस उन्हें बहुत पसंद आईं और उन्होंने कृतिका को अपनी बहू बनाने का फैसला किया।
IPL 2025 के पहले 5 मैच में दिखा गजब का संयोग, आज तक नहीं हुआ ऐसा
IPL में शुभमन गिल ने लिया प्लेइंग 11 का ऐसा फैसला, गूगल सीईओ सुंदर पिचाई भी बोल पड़े
GHKKPM 7 Maha Twist: जूही को पता चलेगा नील और तेजस्विनी का सच, खुद मंडप छोड़ बहन की कराएगी शादी
इन लोगों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए नवरात्रि का व्रत, फायदे की जगह होगा नुकसान
तैयारी के बीच मां के निधन से भी नहीं टूटा हौसला, ASI पिता की बेटी ने IAS बन पाया मुकाम
Punjab Budget: बोले वित्त मंत्री- मान सरकार ने 3 साल में राज्य को 'बत्ती गुल पंजाब से, बत्ती Full पंजाब' बनाया; गांवों में लगाएंगे स्ट्रीट लाइट्स
Throwback: Neha Kakkar को इस दुनिया में नहीं लाना चाहते थे मां-बाप, कर लिया था गर्भपात जैसा मुश्किल फैसला!!
सालों से परेशान कर रही कब्ज, आचार्य बालकृष्ण ने बताया डाइजेशन सुधारने का रामबाण नुस्खा, सोने से पहले खा लें ये सफेद बीज
Punjab Budget: भगवंत मान सरकार के बजट में नशे पर नकेल कसने की तैयारी, पंजाब में पहली बार होगी 'ड्रग जनगणना'
Guru Pradosh Vrat Katha: गुरु प्रदोष व्रत कथा, पढ़ने मात्र से होती है धन संपत्ति में वृद्धि
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited