Eid-Ul-Fitr 2024: हिंदू होकर भी धूमधाम से ईद मनाते हैं ये TV सितारे, मजहब की दीवार को नहीं आने देते आड़े
TV Stars Celebrates Eid Ul Fitr: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जो मुस्लिम न होकर भी धूमधाम से ईद का त्योहार मनाते हैं। इस लिस्ट में तेजस्वी प्रकाश से लेकर जैस्मिन तक शामिल हैं।

Eid-Ul-Fitr 2024: हिंदू होकर भी धूमधाम से ईद मनाते हैं ये TV सितारे, मजहब की दीवार को नहीं आने देते आड़े
TV Stars Celebrates Eid Ul Fitra: ईद की धूम पूरे देश में मची हुई है। हर कोई ईद की तैयारी जोरों-शोरों पर कर रहा है। ऐसे तो ईद को मुस्लिम का त्योहार कहा जाता है। लेकिन हमारे टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जो धर्म की बेड़ियां पार कर ईद का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। वे हर साल अपने दोस्तों से त्योहार पर मिलते हैं और ईद पर बनने वाले लजीज पकवानों का लुत्फ उठाते हैं। इस लिस्ट में तेजस्वी प्रकाश से लेकर जैस्मिन भसीन तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन टीवी स्टार्स पर-

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)
तेजस्वी प्रकाश हर साल अपने दोस्तों के साथ ईद का त्योहार मनाती हैं। उनका मानना है कि ईद का त्योहार ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। साथ ही उन्हें ईद पर बनने वाले खाने का भी बेसब्री से इंतजार होता है।

कुणाल जयसिंह (Kunal Jaisingh)
कुणाल जयसिंह ने बताया था कि वह ईद पर अपने मुस्लिम दोस्त के घर जाते हैं और वहां शीर-खुर्मा का लुत्फ उठाते हैं।

करण वी ग्रोवर (Karan V Grover)
करण वी ग्रोवर भी हर साल अपने मुस्लिम दोस्तों के साथ ईद का त्योहार मनाते हैं। करण ने बताया था कि त्योहार वह खासतौर पर शमा सिकंदर के साथ मनाते हैं।

अनुष्का सेन (Anushka Sen)
अनुष्का सेन और जन्नत जुबैर एक-दूजे कि बेस्ट फ्रेंड हैं। ईद पर हर साल उनका मिलना तय होता है। अनुष्का ईद पर जन्नत के घर जाती हैं और सबके साथ त्योहार मनाती हैं।

एकता कपूर (Ekta Kapoor)
एकता कपूर हर त्योहार सेलिब्रेट करती हैं। वह अपने मुस्लिम दोस्तों के साथ ईद तो मनाती ही हैं। साथ ही रमजान में हर साल एक रोजा भी जरूर रखती हैं।

अभिषेक मलिक (Abhishek Malik)
टीवी एक्टर अभिषेक मलिक ने बताया था कि उनकी मम्मी शेख हैं, ऐसे में वह बचपन से ही ईद का त्योहार मनाते आ रहे हैं।

नंदिश संधू (Nandish Sandhu)
नंदिश संधू का कहना है कि ईद एकता का त्योहार है। उन्होंने बताया था कि वह इस त्योहार पर हर साल अपने दोस्तों के साथ मिलते हैं और उनके साथ ईद मनाते हैं।

करण वाही (Karan Wahi)
करण वाही ने बताया था कि वह ईद पर हर साल दुआ करते हैं कि सबका जीवन खुशियों से भरपूर रहे। साथ ही अपने दोस्त सहबान अजीम के घर भी जाते हैं।

जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin)
जैस्मिन भसीन हर साल अली गोनी के परिवार के साथ ईद का त्योहार मनाती हैं। दोनों साथ में ईद पर फोटोज भी शेयर करते हैं।

जय सोनी (Jay Soni)
जय सोनी ने बताया था कि उनके लिए ईद अपने मुस्लिम दोस्तों से मिलना, उनके साथ त्योहार मनाना और लजीज पकवानों का लुत्फ उठाना है।

AC में सोते हुए भी छूट रहे पसीने, समझ जाएं दिल पर बढ़ रहा है बोझ, इस विटामिन की कमी का हो सकता है लक्षण

थके-बेजान चेहरे का नूर लौटा देंगे कोलेजन बढ़ाने वाले ये फूड, लटके गाल भी हो जाएंगे टाइट, 50 में आएगा 25 वाला ग्लो

सालों पुरानी ड्रेस रिपीट कर बार्बी डॉल बनीं ईशा अंबानी, वेस्टर्न लुक में दी सोनम कपूर को टक्कर.. फोटोज हो रहीं वायरल

रिश्ते में घुल जाएगा मोहब्बत का शरबत, बस इन Good Night मैसेज से अपनी महबूबा को कराएं स्पेशल फील

सुबह परेशान करती है गंभीर कब्ज, खाना शुरू करें ये चमत्कारी फल, टॉयलेट सीट पर बैठते ही साफ होगा पेट

Delhi News: दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन पर दूसरी टनल का काम पूरा, जानें कब तक दौड़ेगी ट्रेन

नोएडा-गाजियाबाद में 1 नवंबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, क्या आपकी गाड़ी भी बैन में शामिल?

बांग्लादेश पर IMF को भरोसा नहीं! अर्थव्यवस्था और हुई बदतर; लोन देने से पहले पूछा था यह सवाल

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में यहां बनेगा हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर, मिलेंगी 15000 नौकरियां

Delhi Murder: नेहा को क्यों फेंका छत से? आरोपी तौफीक ने किया चौंकाने वाला खुलासा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited