​Ekta Kapoor Diwali: टीवी की महारानी ने रखी आलीशान दिवाली पार्टी, सज-धजकर पहुंचे हिना खान समेत ये नामी हस्तियां​

टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर जो अपने हिट टीवी सीरियल के लिए जानी जाती है, बीती रात उन्होंने दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर टीवी की सभी हस्तियां एक साथ नजर आई। पार्टी का नजारा देखने लायक था, क्योंकि आपके सभी पसंदीदा स्टार अलग अंदाज में दिखाई दिए।

01 / 08
Share

एकता कपूर की दिवाली पार्टी

टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने कल रात दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की नामी हस्तियों ने शिरकत की। पार्टी पूरी रात तक चली जिसमें हर कोई सज-धजकर पहुंचा था। इस पार्टी में श्रद्धा आर्या कोख में बच्चा लेकर आई वहीं हिना खान अपनी बीमारी भुलाते हुए पार्टी का हिस्सा बनी। आइए आपको दिखाते हैं कल रात की ये तस्वीरें

02 / 08
Share

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया

टीवी के फेवरेट कपल दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया इस पार्टी में बेहद सुंदर बनकर आए थे। दिव्यांका त्रिपाठी ने सिल्वर और ब्लू लहंगा-चोली पहनी थी, वहीं विवेक ने नेवी ब्लू कुर्ता सेट पहना था।

03 / 08
Share

अंकिता-विक्की

अंकिता लोखण्डे और विक्की जैन ने पार्टी में आकार चार-चाँद लगा दिए। कपल ब्लैक ड्रेस में थे जोकि बेहद खूबसूरत लग रहे थे। दोनों ने मीडिया को जमकर पोज दिए।

04 / 08
Share

हिना खान

हिना खान को पार्टी में देखकर सभी का चेहरा खुशी से खिल गया। अपनी थेरेपी से समय निकालकर हिना खान ने पार्टी की रौनक बढ़ा दी।

05 / 08
Share

सोनाक्षी-जहीर

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इस पार्टी की रौनक बढ़ाने आए। सोनाक्षी सिन्हा ने ऑफ व्हाइट अनारकली सूट पहना था, वहीं ग्रे कुर्ते में जहीर मियां जच रहे थे।

06 / 08
Share

श्रद्धा आर्या

श्रद्धा आर्या कोख में बच्चा लेकर पार्टी में आई। पीले रंग की साड़ी में श्रद्धा का चेहरा चांद सा खिल रहा था। उनके साथ माहिरा शर्मा भी नजर आई, जिन्होंने सिल्वर साड़ी पहनी हुई थी।

07 / 08
Share

एकता कपूर

टीवी की क्वीन एकता कपूर ने ये आलीशान पार्टी रखी थी। वह अपनी पार्टी में पटाखा बनकर आई थी। एकता ने ब्लैक और व्हाइट कॉमबीनेशन की ड्रेस पहनी थी।

08 / 08
Share

अवनीत-प्रियंका

अवनीत कौर ब्लू लहंगे में चाँद सी खूबसूरत लग रही थी, वहीं प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने ब्लैक लहंगे से महफ़िल लूट ली।