एकता कपूर के गुस्से की आग में झुलस चुके हैं ये TV सितारे, राम कपूर को तो सरेआम बुलाया 'अनप्रोफेशनल'
Ekta Kapoor Had Fight With These TV Stars: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने टीवी शोज से एंटरटेनमेंट की दुनिया में तूफान मचा दिया है। एकता कपूर ने कई टीवी स्टार्स का करियर बनाया है। लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने एकता कपूर से पंगा लिया। इस लिस्ट में राम कपूर से लेकर पुल्कित सम्राट तक शामिल हैं।

एकता कपूर से पंगा लेकर बुरा फंसे ये 7 टीवी स्टार्स
Ekta Kapoor Had Fight With These TV Stars: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपना जबरदस्त पांव जमाया हुआ है। एकता कपूर ने अपने टीवी शो से कई स्टार्स की किस्मत बदल दी और उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। लेकिन कुछ टीवी सितारे ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने एकता कपूर से पंगा लिया और उसके बाद वह डेली सोप क्वीन के गुस्से की आग में झुलसे। इस लिस्ट में अमर उपाध्याय से लेकर प्रेम कपूर तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर-

राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal)
राजीव खंडेलवाल ने एकता कपूर के शो 'कहीं तो होगा' में काम किया था। लेकिन राजीव और एकता की लड़ाई हो गई थी। राजीव ने कहा था कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए एकता की जरूरत नहीं है। वहीं एकता कपूर ने भी उनके साथ काम न करने की कसम खाई थी।

राम कपूर (Ram Kapoor)
राम कपूर ने सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' को लेकर इंटरव्यू दिया था, जिसके बाद एकता कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। एकता कपूर ने बगैर नाम लिये लिखा, "जो अनप्रोफेशनल एक्टर्स मेरे शो के बारे में इंटरव्यू दे रहे हैं, उन्हें अपना मुंह बंद कर लेना चाहिए।"

नीलम कोठारी (Neelam Kothari)
एकता कपूर के एक शो में एक्टर समीर सोनी को इंटीमेट सीन करना पड़ा था। उस सीन को देखकर नीलम कोठारी की एकता कपूर से लड़ाई हो गई। उनका कहना था कि एकता कपूर मेरे पति के साथ ऐसा कैसे करा सकती हैं। नीलम का कहना था कि उन्होंने महीनों तक एक-दूजे से बात तक नहीं की।

अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay)
एकता कपूर के 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अमर उपाध्याय ने मिहीर ईरानी का रोल अदा किया था। लेकिन खबरों की मानें तो अमर उपाध्याय सेट पर को-स्टार्स संग गलत बर्ताव करते थे। ऐसे में एकता ने अमर को शो से निकाल दिया था।

स्मृति ईरानी (Smriti Irani)
एकता कपूर और स्मृति ईरानी एक-दूजे के काफी अच्छे दोस्त हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था, जब उनके बीच भी खटपट शुरू हो गई थी। दरअसल, एकता कपूर को ये बात अच्छी नहीं लगी थी कि स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अलावा कोई और शो साइन किया था।

पुल्कित सम्राट (Pulkit Samrat)
एकता कपूर ने पुल्कित सम्राट को 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लिए साइन किया था। लेकिन पुल्कित ने कुछ ही वक्त में कॉन्ट्रैक्ट तोड़ना चाहा, जिसके बाद दोनों के बीच कानूनी लड़ाइयां भी हुईं।

राधिका मदान (Radhika Madaan)
राधिका मदान ने कहा था कि टीवी में उन्हें 48 से 50 घंटे लगातार काम करना पड़ा था। यहां तक कि डायरेक्टर्स उन्हें स्क्रिप्ट भी नहीं देते थे। राधिका मदान ने एकता कपूर के शो से ही टीवी की दुनिया में डेब्यू किया था। इसपर एकता कपूर ने कहा था था, "शर्मनाक...लोगों को अपनी जड़ें नहीं भूलनी चाहिए।"

भारतीय महिला टीम ने T20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड का हुआ बुरा हाल

सदियों का स्वाद, थाली में दर्ज इतिहास, ये हैं दुनिया की 5 सबसे पुरानी डिशेज

डायबिटीज के मरीज भूलकर भी न खाएं ये 5 फल, शरीर में जाते ही बढ़ाने लगते हैं शुगर लेवल

यहां है मौत की पहाड़ी जहां 72 साल में कोई नहीं कर पाया है चढ़ाई, इस वजह से कहते हैं किलर माउंटेन

First Job से पहले अपने रिज्यूमे में कर लें बदलाव, नौकरी में लग सकता है जैकपॉट

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 5 जुलाई 2025 को बैंक खुले हैं या बंद? देखें RBI छुट्टियों की लिस्ट

संभल में सड़क हादसा; बारात की खुशियां मातम में बदली, दूल्हे समेत 8 की दर्दनाक मौत

'रामायण' में मां कौशल्या के रोल के लिए मेकर्स को रणबीर ने दिया था इंदिरा कृष्णन का नाम, एक्ट्रेस ने कहा-"स्टार-एटिट्यूड नहीं दिखाते..."

Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी की पूजा में इन बातों का रखें ध्यान, जान लें संपूर्ण पूजा विधि

अर्जेंटीना पहुंचे PM मोदी; कृषि, खनन, तेल और गैस सप्लाई पर समझौता संभव, जानें पूरा शेड्यूल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited