हिन्दू होकर भी ईद का जश्न धूमधाम से मानते हैं ये TV सितारे, एक हसीना तो रखती हैं रमजान में रोजे

Hindu TV Stars Celebrate Eid: आज 31 मार्च को पूरी दुनिया में ईद का जश्न मनाया जा रहा है। क्या आपको पता है हिन्दू धर्म से होने के बावजूद टीवी दुनिया के कई स्टार्स धूमधाम से ईद मनाते हैं। सिर्फ यही नहीं एक हसीना तो रमजान में एक रोजा भी रखती है।

धूमधाम से ईद का त्योहार मनाते हैं ये हिन्दू टीवी स्टार्स
01 / 07

धूमधाम से ईद का त्योहार मनाते हैं ये हिन्दू टीवी स्टार्स

​Hindu TV Stars Celebrate Eid: टीवी दुनिया में ऐसे कई स्टार्स हैं जो बेशक धर्म से हिन्दू है लेकिन उन्हे हर साल ईद का इंतजार हमेशा रहता है। ये वही स्टार्स हैं जो ईद पर सेवियां खाकर त्योहार मनाते हैं। इसी छोटे परदे की एक सेलेब हैं जो रमजान में एक दिन रोजा भी रखती हैं। इस लिस्ट में शिवांगी जोशी से लेकर जैस्मिन भसीन जैसे स्टार्स का नाम शामिल है।

राजन शाही Rajan Shahi
02 / 07

राजन शाही (Rajan Shahi)

हाल ही में प्रोड्यूसर राजन शाही ने अपने सीरियल 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की स्टारकास्ट और क्रू के लिए इफ्तार पार्टी रखी थी। सिर्फ यही नहीं प्रोड्यूसर धूमधाम से ईद का त्योहार मनाते हैं।

एकता कपूर Ekta Kapoor
03 / 07

एकता कपूर (Ekta Kapoor)

टीवी दुनिया की क्वीन एकता कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। क्या आपको पता है एकता कपूर रमजान में एक दिन का रोजा जरूर रखती हैं। सिर्फ यही नहीं अपने मुस्लिम दोस्तों संग ईद भी मनाती हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी Devoleena Bhattacharjee
04 / 07

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee)

साल 2022 में देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख संग शादी की थी। शादी के बाद एक्ट्रेस ने अपना धर्म नहीं बदला लेकिन पति शहनवाज के लिए ईद का त्योहार मनाती हैं। खुद एक इंटरव्यू में देवोलीना ने बताया था की उन्हे अपने पति के लिए सहरी और इफ्तारी बनाना पसंद है।

जैस्मिन भसीन Jasmin Bhasin
05 / 07

जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin)

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन बॉयफ्रेंड अली गोनी के परिवार संग ईद मनाती हैं। हिन्दू होने के बावजूद हसीना अली के धर्म का सम्मान करती हैं। हाल ही में इस कपल ने खुलासा किया की वो जल्द ही लिव-इन-रिलेशनशिप में रहेंगे।

शिवांगी जोशी Shivangi Joshi
06 / 07

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी भी हिन्दू होकर ईद मनाती हैं। बता दें शिवांगी और जन्नत ज़ुबैर एक दूजे की काफी अच्छी दोस्त हैं। ऐसे में शिवांगी हर साल जन्नत के घर जाकर सेवियां इन्जॉय करती हैं।

धीरज धूपर Dheeraj Dhoopar
07 / 07

धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar)

एक्टर धीरज धूपर हर साल अपने दोस्तों संग ईद का त्योहार जरूर मनाते हैं। धीरज कभी भी ईद पर मीठी सेवियां खाना कभी नहीं भूलते।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited