बच्चों की अर्थी को कंधा देकर बिखरे ये स्टार्स, Tishaa Kumar के अंतिम संस्कार में बेसुध दिखे कृष्णा कुमार

Bollywood stars Kids Died: क्रिशन कुमार से पहले बॉलीवुड के ये फेमस सेलेब्स भी अपने बच्चों की मौत का दुख झेल चुके हैं। बच्चों की अर्थी को कंधा देते हुए ये स्टार्स बिखर गए थे। देखिए ये पूरी लिस्ट...

बच्चों की मौत देख टूट गए थे ये सेलेब्स
01 / 09

बच्चों की मौत देख टूट गए थे ये सेलेब्स!

Bollywood stars Kids Died: कहा जाता है कि किसी भी इंसान के लिए इस दुनिया में सबसे बड़ा दुख है, जब वो अपने बच्चे की अर्थी को कंधा देता है। हाल ही कृष्ण कुमार की बेटी तिषा कुमार का कैंसर की वजह से निधन हो गया है। बेटी की अर्थी को कंधा देने के बाद क्रिशन कुमार बेसुध नजर आए। क्रिशन कुमार से पहले शेखर सुमन और बी प्राक सहित कई एक्टर्स अपने बच्चों की मौत का दुख झेल चुके हैं। देखें ये पूरी लिस्ट...और पढ़ें

कृष्ण कुमार
02 / 09

कृष्ण कुमार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस निर्माता कृष्ण कुमार की बेटी तिषा कुमार का कैंसर की बीमारी की वजह से निधन हो गया है। बेटी की अंतिम विदाई पर कृष्ण कुमार बेसुध दिखाई दिए।

शेखर सुमन
03 / 09

शेखर सुमन

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर शेखर सुमन के बेटे का 11 की उम्र में निधन हो गया था। बेटे की मौत से शेखर सुमन बेहद बुरी तरह टूट गए थे।

कबीर बेदी
04 / 09

कबीर बेदी

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर रहे कबीर बेदी ने भी अपने जवान बेटे को खो दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कबीर बेदी के बेटे ने डिप्रेशन की वजह से आत्महत्या कर ली थी।

महमूद
05 / 09

महमूद

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन रहे महमूद के बेटे मैक अली की मृत्यु होने की वजह से अभिनेता पर दुखों का पहाड़ टूट गया था। महमूद काफी लंबे समय तक सदमे में रहे थे।

आशा भोसले
06 / 09

आशा भोसले

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर आशा भोसले के बेटे और म्यूजिक डायरेक्टर हेमंत भोसले की मौत ने मां को तोड़ कर रख दिया था। बताया जाता है कि आशा के बेटे की मौत स्कॉटलैंड में हुई थी।

जगजीत सिंह
07 / 09

जगजीत सिंह

मशहूर गायक जगजीत सिंह के बेटे विवेक सिंह की मौत एक भयंकर कार एक्सीडेंट में हुई थी। इस घटना ने जगजीत के जीवन को सूना कर दिया था।

गोविंदा
08 / 09

गोविंदा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा ने भी अपनी 4 महीने के निधन का दर्द झेला है। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं।

बी प्राक
09 / 09

बी प्राक

पंजाबी सिंगर बी प्राक के बेटे ने जन्म लेने के बाद ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस घटना से बी प्राक को काफी सदमा लगा था।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited