बच्चों की अर्थी को कंधा देकर बिखरे ये स्टार्स, Tishaa Kumar के अंतिम संस्कार में बेसुध दिखे कृष्णा कुमार

Bollywood stars Kids Died: क्रिशन कुमार से पहले बॉलीवुड के ये फेमस सेलेब्स भी अपने बच्चों की मौत का दुख झेल चुके हैं। बच्चों की अर्थी को कंधा देते हुए ये स्टार्स बिखर गए थे। देखिए ये पूरी लिस्ट...

01 / 09
Share

बच्चों की मौत देख टूट गए थे ये सेलेब्स!

Bollywood stars Kids Died: कहा जाता है कि किसी भी इंसान के लिए इस दुनिया में सबसे बड़ा दुख है, जब वो अपने बच्चे की अर्थी को कंधा देता है। हाल ही कृष्ण कुमार की बेटी तिषा कुमार का कैंसर की वजह से निधन हो गया है। बेटी की अर्थी को कंधा देने के बाद क्रिशन कुमार बेसुध नजर आए। क्रिशन कुमार से पहले शेखर सुमन और बी प्राक सहित कई एक्टर्स अपने बच्चों की मौत का दुख झेल चुके हैं। देखें ये पूरी लिस्ट...

02 / 09
Share

कृष्ण कुमार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस निर्माता कृष्ण कुमार की बेटी तिषा कुमार का कैंसर की बीमारी की वजह से निधन हो गया है। बेटी की अंतिम विदाई पर कृष्ण कुमार बेसुध दिखाई दिए।

03 / 09
Share

शेखर सुमन

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर शेखर सुमन के बेटे का 11 की उम्र में निधन हो गया था। बेटे की मौत से शेखर सुमन बेहद बुरी तरह टूट गए थे।

04 / 09
Share

कबीर बेदी

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर रहे कबीर बेदी ने भी अपने जवान बेटे को खो दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कबीर बेदी के बेटे ने डिप्रेशन की वजह से आत्महत्या कर ली थी।

05 / 09
Share

महमूद

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन रहे महमूद के बेटे मैक अली की मृत्यु होने की वजह से अभिनेता पर दुखों का पहाड़ टूट गया था। महमूद काफी लंबे समय तक सदमे में रहे थे।

06 / 09
Share

आशा भोसले

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर आशा भोसले के बेटे और म्यूजिक डायरेक्टर हेमंत भोसले की मौत ने मां को तोड़ कर रख दिया था। बताया जाता है कि आशा के बेटे की मौत स्कॉटलैंड में हुई थी।

07 / 09
Share

जगजीत सिंह

मशहूर गायक जगजीत सिंह के बेटे विवेक सिंह की मौत एक भयंकर कार एक्सीडेंट में हुई थी। इस घटना ने जगजीत के जीवन को सूना कर दिया था।

08 / 09
Share

गोविंदा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा ने भी अपनी 4 महीने के निधन का दर्द झेला है। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं।

09 / 09
Share

बी प्राक

पंजाबी सिंगर बी प्राक के बेटे ने जन्म लेने के बाद ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस घटना से बी प्राक को काफी सदमा लगा था।