पत्नी की सहेली पर डोरे डाल सीना चौड़ा करके घूमते हैं ये सेलेब्स, साली-साली कहकर बना ली घरवाली

Celebs Who Married To Their Wives Friends: अरमान मालिक से पहले भी ऐसे कई सेलेब्स मौजूद हैं, जिनका दिल अपनी पत्नी की सहेलियों पर आया था। इन सेलेब्स ने बाद में जाकर उनसे शादी भी की। देखें ये पूरी लिस्ट...

अपनी पत्नियों की सहेलियों संग ये सेलेब्स लगा बैठे थे दिल और रचाई शादी
01 / 08

अपनी पत्नियों की सहेलियों संग ये सेलेब्स लगा बैठे थे दिल और रचाई शादी

Celebs Who Married To Their Wives Friends: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री से अक्सर लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें आम बात हो गई है। हैरानी तब हुई जब कई सेलेब्स का दिल उनकी पत्नियों की सहेलियों पर आ गया। इन खबरों ने चारोंओर तहलका मचा दिया था। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी पत्नियों की सहेलियों को दिल देकर उनसे शादी कर बैठे। इन सेलेब्स ने अपनी बसी-बसाई गृहस्थी उजाड़ ली। देखें लिस्ट...और पढ़ें

सोहेल कथूरिया
02 / 08

सोहेल कथूरिया

साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने 2022 में बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से शादी की। एक्ट्रेस पर आज भी लोग आरोप लगाते हैं कि उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड के पति को चुराया है।

शकील लदाक
03 / 08

शकील लदाक

अमृता अरोड़ा को लेकर कहा जाता है कि उनके पति शकील की पत्नी निशा राणा एक्ट्रेस की अच्छी दोस्त थीं। अपनी बेस्ट फ्रेंड के पति से शादी करने के बाद अमृता और निशा की दोस्ती भी टूट गई।

अनिल थडानी
04 / 08

अनिल थडानी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रवीना टंडन ने भी अपनी बेस्ट फ्रेंड के पति अनिल थडानी से शादी की। लोगों ने कई बार अनिल को ऐसा करने के लिए उन्हें ट्रोल भी किया है।

राज कुंद्रा
05 / 08

राज कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी को लेकर भी ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने भी अपनी बेस्ट फ्रेंड के पति राज कुंद्रा से शादी की।राज कुंद्रा ने पत्नी की सहेली से शादी करने के बाद इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की।

बोनी कपूर
06 / 08

बोनी कपूर

बोनी कपूर की पहली पत्नी और श्रीदेवी एक समय अच्छी दोस्त थीं। बोनी कपूर का दिल श्रीदेवी पर आया था और उन्होंने उनसे शादी कर ली।

हिमेश रेशमिया
07 / 08

हिमेश रेशमिया

हिमेश रेशमिया ने भी अपनी पहली पत्नी की सहेली सोनिया कपूर से शादी की। दोनों इस समय अपनी शादीशुदा लाइफ में खुश हैं।

अरमान मलिक
08 / 08

अरमान मलिक

अरमान मलिक ने भी अपनी पहली पत्नी पायल की दोस्त कृतिका से शादी की। हालांकि अब अरमान अपनी दोनों पत्नियों के साथ ' बिग बॉस ओटीटी 3' में भी नजर आ रहे हैं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited