कार्तिक आर्यन की सक्सेस से चिड़ते हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स, अभिनेता को देख होती है जलन

Kartik Aaryan's Enemies List: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलेब्स मौजूद हैं, जो कार्तिक आर्यन को पसंद नहीं करते हैं। आइए इस लिस्ट में देखें वो कौन-कौन से सेलेब्स हैं, जिन्हें कार्तिक आर्यन फूटी आंख नहीं भाते हैं।

01 / 08
Share

इन सेलेब्स को फूटी आंख नहीं भाते हैं कार्तिक आर्यन

Kartik Aaryan's Enemies List: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अब धीरे-धीरे इंडस्ट्री के सबसे चाहिए स्टार बनते जा रहे हैं। 'प्यार का पंचनामा' फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद कार्तिक आर्यन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कार्तिक आर्यन ने अपने करियर में बहुत जल्दी सफलता हासिल की है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड की उन हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कार्तिक आर्यन की सफलता से खास खुश नहीं हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

02 / 08
Share

करण जौहर (Karan Johar)

करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच हुई अनबन के बारे में पूरी इंडस्ट्री जानती है। बता दें करण जौहर ने फिल्म 'दोस्ताना 2' से कार्तिक आर्यन को निकाल दिया था। करण ने कार्तिक के बर्ताव को अनप्रोफेशनल बताया था।

03 / 08
Share

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन के साथ जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आने वाली थीं। इस दौरान दोनों के अफेयर की खबरों ने सभी हैरान कर दिया था। इन खबरों के वायरल होने से जान्हवी बहुत गुस्सा हुई थीं। तभी से वो कार्तिक को ज्यादा पसंद नहीं करती हैं।

04 / 08
Share

सारा अली खान (Sara Ali Khan)​

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक समय रिलेशनशिप में थे। दोनों के बीच नजदीकियां फिल्म 'लव आज कल' के सेट पर बढ़ी थीं। हालांकि फिल्म फ्लॉप होते ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद से ही सारा ने कार्तिक से बात करना बंद दिया था।

05 / 08
Share

मनीष शाह (Manish Shah)

फिल्ममेकर मनीष शाह ने कार्तिक आर्यन की हरकतों को देखते हुए उनके बर्ताव को अनप्रोफेशनल बताया था। तभी से कार्तिक आर्यन और मनीष शाह के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गई।

06 / 08
Share

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela)

उर्वशी रौतेला और कार्तिक आर्यन भी एक-दूसरे की शक्ल देखना पसंद नहीं करते हैं। एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान उर्वशी रौतेला और कार्तिक आर्यन को एक-दूसरे से नजरे बचाते हुए देखा गया था।

07 / 08
Share

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन की कास्टिंग से अक्षय कुमार काफी नाराज हुए थे। इसके बाद मेकर्स ने कार्तिक आर्यन को 'हेरा फेरी 3' से भी बाहर कर दिया था। तभी से कार्तिक और अक्षय के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गई।

08 / 08
Share

अपूर्वा मेहता (Apoorva Mehta)

'दोस्ताना 2' की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन के बर्ताव से अपूर्वा मेहता भी परेशान हो गए थे। यही वजह है कि अपूर्वा मेहता भी कार्तिक आर्यन को कुछ खास पसंद नहीं करते हैं।