​दूसरी बार मां बनने के सुख भोगने जा रही हैं ये हसीनाएं, गोद में चुन्नू-मुन्नू लेकर आगे बढ़ाएंगी खानदान का वंश​

​हाल ही में अभिनेत्री गौहर खान ने बताया है कि उनके घर में एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। यह साल लगता है कुछ हसीनाओं के लिए खुशियों भरा है क्योंकि एक के बाद एक एक्ट्रेस की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर सुनने को मिल रही है। केवल गौहर ही नहीं बल्कि ये हसीनाएं भी दूसरी बार मां बनने वाली है।

दूसरी बार मां बनेगी ये एक्ट्रेस
01 / 07

दूसरी बार मां बनेगी ये एक्ट्रेस

घर में नन्हे मेहमान आने की खुशी दुनिया की सबसे बेहतरीन खुशियों में से एक हैं। कैसे हो जब आपके घर में एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिले, ऐसा ही इन एक्ट्रेस के घर में हुआ है। जो दूसरी बार मां बनने जा रही है। इस साल इन हसीनाओं को दूसरा बेबी जल्द ही होगा जिसकी गुड न्यूज उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है। इस लिस्ट में गौहर खान से लेकर इशीता दत्ता शामिल है।

गौहर खान  Gauhar Khan
02 / 07

गौहर खान ( Gauhar Khan)

अभिनेत्री गौहर खान ने एक दिन पहले ही फैंस को खुशखबरी दी है कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। इससे पहले एक्ट्रेस को एक बेटा है। गौहर ने पति जैद दरबार के साथ वीडियो शेयर कर इसकी खुशखबरी दी थी।

इलियाना डिक्रूज  ileana dcruz
03 / 07

इलियाना डिक्रूज ( ileana d'cruz)

अभिनेत्री इलियाना जल्द ही दूसरी बार मां बनेगी। उन्होंने पिछले साल ही अपने बेटे कोआ का दुनिया में स्वागत किया था और इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस को दे दी थी। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने पति को दुनिया से छिपाए रखा है।

पूजा बनर्जी  Pooja Bannerjee
04 / 07

पूजा बनर्जी ( Pooja Bannerjee)

टीवी अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने कुछ समय पहले ही अपनी दूसरी प्रेग्नेसी की घोषणा की थी। उन्होंने साल 2022 में नन्ही बेटी को जन्म दिया था। अब एक बार फिर से वह मां बनने जा रही हैं।

इशीता दत्ता  Ishita Dutta
05 / 07

इशीता दत्ता ( Ishita Dutta)

अभिनेत्री इशीता दत्ता ने अपने बेबी बंप की फोटो शेयर करते हुए फैंस को यह खुशखबरी दी थी कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इससे पहले 2023 में उन्हें एक बेटा हुआ था।

सौम्या सेठ  Saumya Seth
06 / 07

सौम्या सेठ ( Saumya Seth)

टीवी की नव्या के नाम से फेमस एक्ट्रेस सौम्या सेठ ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को दी है। हालांकि यह उनकी दूसरी शादी से पहला बच्चा होगा। इससे पहले उन्हें एक बेटा है।

दीपिका कक्कड़  Dipika Kakkar
07 / 07

दीपिका कक्कड़ ( Dipika Kakkar)

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लेकर अक्सर यह अफवाह सुनने को मिलती है कि वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। हालांकि दीपिका हमेशा अपने फैंस से ऐसी बातें छिपाकर ही रखना पसंद करती हैं। फैंस उनके दूसरे बेबी का इंतजार कर रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited