GHKKPM 7 Maha Twist: रजत से बाप होने का हक छीनेगा कियान, अर्श और आशका के झूठ का पर्दाफाश करेगी सवि
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 Maha Twist, 11 September 2024: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'गुम है किसी के प्यार में' में जल्द ही देखने को मिलेगा कि कियान रजत से उसके बाप होने का हक छीनेगा। वहीं सवि डीएनए टेस्ट का सहारा लेगी।
'गुम है किसी के प्यार में' में 11 सितंबर को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 Maha Twist, 11 September 2024: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने छोटे पर्दे के साथ-साथ टीआरपी लिस्ट में भी कब्जा जमाया हुआ है। 'गुम है किसी के प्यार में' में आए दिन आ रहे ट्विस्ट ने लोगों के प्रति इसकी दिलचस्पी भी बढ़ा दी है। बीते दिन भी 'गुम है किसी के प्यार में' में देखने को मिला कि सई के लिए परेशान हो रहे रजत के पास कियान का फोन आता है। वो उसे मिलने के लिए बुलाता है। लेकिन जैसे ही वो अर्श के घर पहुंचता है, अर्श रजत को घुसने नहीं देता। हालांकि 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं।
रजत से बाप होने का हक छीनेगा कियान
'गुम है किसी के प्यार में' में देखने को मिलेगा कि कियान रजत से उसके बाप होने का हक छीनेगा। वो कहेगा कि आप न पहले मेरी इच्छा पूरी कर सकते थे, और न ही अभी। किस बात के पिता हैं आप। कियान की बातें सुनकर रजत को तकलीफ होगी।
अपने बेटे के लिए तड़पेगा रजत
रजत अपने बेटे कियान के सामने गिड़गिड़ाएगा कि वो अपने पिता का नाम न बदले। लेकिन कियान मानने के लिए तैयार नहीं होगा। यहां तक कि वो रजत को खुद से दूर रहने के लिए कहेगा।
ज्योत के चक्कर में जलेगा रजत का हाथ
मंदिर में जलने वाली अखंड ज्योत बुझने वाली होगी, लेकिन तभी सई रजत और सवि को बुलाएगी। ज्योत तो बच जाएगी, लेकिन दीये के कारण रजत का हाथ जल जाएगा। ऐसे में सवि तुरंत रजत के हाथ पर दवाई लगाएगी।
सवि पर भड़केगा रजत
सवि का व्यवहार देखकर रजत को आशका याद आएगी, जो दिन भर अर्श के गुणगान गाती थी। उसे याद कर रजत सवि पर बुरी तरह भड़क जाएगा और दवाई तक उठाकर फेंक देगा। वहीं उसके बर्ताव से सई भी डर जाएगी।
शराब के नशे में चूर होगा रजत
रजत घर छोड़कर रेस्त्रां में जा बैठेगा। जहां वो शराब के नशे में चूर हो जाएगा। वो नशे में इतना धुत्त हो जाएगा कि उसे होश नहीं होगा। ऐसे में सवि आकर उसकी मदद करेगी।
सवि के सामने खुलेगा रजत की गलतफहमी का राज
रजत नशे में सवि के सामने उगल देगा कि वो सई को अर्श की बेटी मानता है। ये बातें सुनकर सवि हैरान हो जाएगी और दोनों का डीएनए टेस्ट कराने का फैसला करेगी।
रजत की गलतफहमी दूर करेगी सवि
'गुम है किसी के प्यार में' में एंटरटेनमेंट का डोज यहीं पर खत्म नहीं होता है। शो में दिखाया जाएगा कि सवि रजत को फटकारते हुए कहेगी, "सई ने मेरी कोख से जन्म नहीं लिया, लेकिन फिर भी वो मेरी बेटी है। और एक आप हैं जो बाप होते हुए अपनी ही बेटी के वजूद पर शक कर रहे हैं।"
भारत नहीं यहां हैं दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर
Sep 19, 2024
GHKKPM 7 Maha Twist: सवि-सई को गुंडों से बचाएगा रजत, पाई-पाई की मोहताज होगी आशका
विजयता पंडित पर न आया होता कुमार गौरव का दिल तो रणबीर कपूर के होते फूफा!! सगाई के बाद भी लड़ाते थे इश्क के पेंच
BB OTT 3 फेम Munisha Khatwani की जन्मदिन पार्टी में सजी सितारों की महफिल, छोटी ड्रेस में बार्बी डॉल लगीं Sumbul
मिडिल क्लास लोग भी जा सकते हैं विदेश घूमने, इन देशों में महा मजबूत है भारत का रुपया
Home remedies for Bad Breath: मुंह की बदबू से सिर्फ 5 मिनट में मिलेगा छुटकारा, बस अपना लें ये देसी नुस्खे
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited