GHKKPM 7 Maha Twist: रजत की बर्बादी के लिए जिगर से हाथ मिलाएगा अर्श, पति के खिलाफ जाकर दांव खेलेगी सवि

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 Maha Twist 24 October, 2024: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि रजत को बर्बाद करने के लिए अर्श जिगर से हाथ मिलाएगा। वहीं सवि अपने पति के खिलाफ जाएंगी।

गुम है किसी के प्यार में में आएंगे 24 अक्टूबर को ये 7 महाट्विस्ट
01 / 08

'गुम है किसी के प्यार में' में आएंगे 24 अक्टूबर को ये 7 महाट्विस्ट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 Maha Twist 24 October, 2024: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' टीआरपी लिस्ट में ऊपर आने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहा है। बीते दिन भी "गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया गया कि फ्रॉड डील से बचाने के लिए रजत सवि का शुक्रिया अदा करता है। वहीं दूसरी ओर अर्श अपनी डील के कारण कानूनी दांव-पेंच में फंस जाता है। लेकिन शो में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।और पढ़ें

रजत को शुक्रिया कहेगी सवि
02 / 08

रजत को शुक्रिया कहेगी सवि

'गुम है किसी के प्यार में' में देखने को मिलेगा कि रजत की स्पीच सुनकर हर कोई उनकी तारीफ में जुट जाता है। वहीं सवि भी रजत का शुक्रिया अदा करती है। लेकिन रजत उसे बोलता है कि ये सब सिर्फ कहने के लिए था, इसे सीरियस मत ले लेना।

अमन और आहाना की सगाई का ऐलान करेगा रजत
03 / 08

अमन और आहाना की सगाई का ऐलान करेगा रजत

रजत एक खुशी देकर सवि के पैरों तले जमीन खींच लेता है। दरअसल, रजत सबके सामने ऐलान करता है कि अमेरिका से मिस्टर कोठारी और उनका परिवार घर आ रहा है। वो अमन और आहाना की जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं।

रजत की बातों से टूटेगा मृणमय का दिल
04 / 08

रजत की बातों से टूटेगा मृणमय का दिल

रजत की बातें मृणमय सुन लेती है और उसके हाथ में मौजूद सामान गिर जाता है। रजत की बातों से मृणमय का दिल टूट जाता है। वहीं सवि उसे समझाने जाती है और वो फूट-फूटकर रोने लगती है। लेकिन सवि भी अपनी बहन के लिए शांत नहीं बैठती।

जिगर को अपना प्यादा बनाएगा अर्श
05 / 08

जिगर को अपना प्यादा बनाएगा अर्श

जेल में मौजूद अर्श को सलाखों के पीछे जिगर नजर आता है। वो तुरंत ही उसे रजत के खिलाफ इस्तेमाल करने का प्लान बनाता है। अर्श, जिगर से कहता है कि रजत और सवि को बर्बाद करने में वो उसकी मदद कर सकता है, फिर उसके पास पैसे भी होंगे और लड़कियां भीं।

रजत के खिलाफ एक होंगे अर्श और जिगर
06 / 08

रजत के खिलाफ एक होंगे अर्श और जिगर

जिगर भी बिना देर किए अर्श के साथ हाथ मिला लेता है। जिगर कहता है कि मैं रजत ठक्कर को बर्बाद करके रख दूंगा। दूसरी ओर जिगर का साथ मिलते ही अर्श की खुशी भी सातवें आसमान पर होती है।

बहन के लिए प्लानिंग करेगी सवि
07 / 08

बहन के लिए प्लानिंग करेगी सवि

सवि आहाना और अमन की सगाई की तैयारियों के बीच सागर को बुलाती है। वो सागर को सबके सामने मृणमय का होने वाला मंगेतर बताती है और कहती है कि जल्द ही मृणमय और सागर की सगाई होने वाली है। इस बात से अमन का मुंह बन जाता है।

रजत और सवि को अलग करने की कसम खाएगी तारा
08 / 08

रजत और सवि को अलग करने की कसम खाएगी तारा

'गुम है किसी के प्यार में' में मनोरंजन यहीं पर खत्म नहीं होता है। शो में दिखाया जाएगा कि तारा, सवि और रजत को साथ देख चिढ़ जाएगी। वो प्लान बनाएगी कि वो रजत और सवि को हमेशा के लिए अलग कर देगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited