GHKKPM 7 Maha Twist: साखरपुड़ा से एक दिन पहले अस्पताल पहुंचेगा नील, ऋतुराज को औकात दिखाएगी तेजस्विनी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 Maha Twist 25 March, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि नील की तबीयत अचानक खराब हो जाएगी, जिससे उसका परिवार साखरपुड़ा आगे बढ़ाने का फैसला करेगा। वहीं सतीश इन सबके लिए तेजस्विनी को जिम्मेदार ठहराएगा।

गुम है किसी के प्यार में में 25 मार्च को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट
01 / 08

'गुम है किसी के प्यार में' में 25 मार्च को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 Maha Twist 25 March, 2025: स्टार प्लस के चर्चित और धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'गुम है किसी के प्यार में' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जो लोगों को शो से बखूबी बांधे हुए हैं। बीते दिन भी "गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया गया कि तेजस्विनी नील के प्रपोजल को ठुकरा देती है। दूसरी ओर सतीश और लक्ष्मी तेजस्विनी की नीयत पर सवाल उठाते हैं। लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

बुरी तरह से बीमार पड़ेगा नील
02 / 08

बुरी तरह से बीमार पड़ेगा नील

'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि नील बुरी तरह बीमार पड़ जाएगा। उसकी आंखें तक नहीं खुल पाएंगी। लेकिन बीमारी में भी वो बार-बार अपराजिता को याद करेगा। इसे देख उसके घरवाले परेशान हो जाएंगे और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराएंगे।

सगाई आगे बढ़ाने का फैसला करेगा नील का परिवार
03 / 08

सगाई आगे बढ़ाने का फैसला करेगा नील का परिवार

शो में दिखाया जाएगा कि नील का परिवार उसके और जूही के साखरपुड़ा को आगे बढ़ाने का फैसला करेगा। विनोद सतीश से इस बारे में बात करेगा, लेकिन सतीश बार-बार उसे कहेगा कि हम साखरपुड़ा छोटा कर लेते हैं। इसपर विनोद भड़क जाएगा और कहेगा कि नील अस्पताल में सीरियस है और आपको सगाई की पड़ी है।

तेजस्विनी को जिम्मेदार ठहराएगा सतीश
04 / 08

तेजस्विनी को जिम्मेदार ठहराएगा सतीश

साखरपुड़ा कैंसिल होने पर सतीश का पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाएगा। वो पहले मुक्ता को ताने मारेगा कि आप तो खुश होंगी ना। वहीं बाद में तेजस्विनी को जूही के साखरपुड़ा कैंसिल होने का जिम्मेदार ठहराएगा।

चव्हाण निवास में होगा तमाशा
05 / 08

चव्हाण निवास में होगा तमाशा

सतीश के साथ-साथ लक्ष्मी भी मुक्ता और तेजस्विनी को जिम्मेदार ठहराएंगी। अदिति इस बीच तेजस्विनी का साथ देगी और कहेगी कि बीमारी तो किसी को भी कभी भी हो सकती है, आप इसके लिए तेजस्विनी को क्यों डांट रहे हो। लेकिन सतीश अपनी बातों से बाज नहीं आएगा।

घरवालों के खिलाफ जाकर नील से मिलेगी तेजस्विनी
06 / 08

घरवालों के खिलाफ जाकर नील से मिलेगी तेजस्विनी

तेजस्विनी फैसला करेगी कि जूही और सतीश के साथ वो भी नील से मिलने के लिए जाएगी। वो अपनी मां से कहेगी कि अगर ये लोग इजाजत देते हैं तो ठीक है, वरना मैं बगैर इजाजत के नील से मिलने जाऊंगी। उसके तेवर देख लक्ष्मी भी हैरान रह जाती है।

तेजस्विनी को ताने मारेगा नील
07 / 08

तेजस्विनी को ताने मारेगा नील

तेजस्विनी नील से हॉस्पिटल में मिलेगी। वहां नील उसे एक टक देखेगा, जिसपर तेजू पूछेगी कि क्या तुम्हें दर्द हो रहा है? इसपर नील जवाब देगा कि मुझे दर्द हो या न हो, इससे आपको क्या फर्क पड़ता है। तेजस्विनी जवाब देगी कि मैं कुछ समझी नहीं। वहीं नील कहेगा कि आप ने आज तक कुछ समझने की कोशिश कहां की है।

ऋतुराज का शादी का ऑफर ठुकराएगी तेजस्विनी
08 / 08

ऋतुराज का शादी का ऑफर ठुकराएगी तेजस्विनी

'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि ऋतुराज तेजस्विनी को शादी के लिए प्रपोज करेगा। लेकिन तेजस्विनी उसके साथ शादी करने से साफ इंकार कर देगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited