GHKKPM 7 Maha Twist: अरमानों को दफन कर बहन को दुल्हन बनाएगी जूही, नील के बाद ऋतुराज को ठुकराएगी तेजस्विनी
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 Maha Twist 27 March, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि जूही नील संग शादी के लिए तेजस्विनी को तैयार करेगी। वहीं तेजस्विनी ऋतुराज की शादी का प्रपोजल ठुकरा देगी।

'गुम है किसी के प्यार में' में 27 मार्च को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 7 Maha Twist 27 March, 2025: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में नील और जूही की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं, लेकिन इसी बीच मेकर्स कई ऐसे धमाके करेंगे, जिससे इसकी टीआरपी आसमान छुएगी। बीते दिन भी परम सिंह और वैभवी हंकारे स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया गया कि नील जूही को बता देता है कि वो तेजस्विनी से प्यार करता है और उससे शादी नहीं करना चाहता। लेकिन जूही कहती है कि आप मुझपर भरोसा रखें। हालांकि शो में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते।

जूही की बातों से असमंजस में पड़ेगा नील
'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि नील को जूही की बातें याद आएंगी कि आप ठीक हो जाइए, जल्द ही शादी होने वाली है। जूही की बातों से वो परेशान होगा कि जब मैंने उसे सब सच बता दिया है तो भी वो मुझसे शादी क्यों करना चाहती है।

अपनी मां से शादी आगे बढ़ाने की बात करेगा नील
शो में दिखाया जाएगा कि लीना, विनोद और बाकी परिवार नील से मिलने के लिए आएंगे। नील अपनी मां से पूछेगा कि क्या हम शादी को आगे बढ़ा सकते हैं। इसपर लीना उसे डांट देगी और कहेगी कि लड़कीवालों के घर कितनी तैयारियां हो चुकी हैं और शादी के लिए उनपर कितनी जिम्मेदारियां होती हैं। तेरी भी तो बहन है और तू खुद को उसकी जगह रखकर देख।

अपने काका के सामने तेजस्विनी को याद करेगा नील
नील अपने जीतू काका के सामने अपना दर्द बयां करेगा। वो जीतू को बताएगा कि उसने तेजस्विनी के बारे में जूही को सबकुछ बता दिया है, लेकिन इसके बाद भी जूही उसके साथ शादी करने के लिए तैयार है। नील कहेगा कि अब मैं भी वही करूंगा जो सब चाहते हैं। लेकिन मैं तेजस्विनी को कभी नहीं भुला पाऊंगा।

तेजस्विनी को दुल्हन वाली साड़ी दिलाएगी जूही
'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया जाएगा कि तेजस्विनी शादी की शॉपिंग के लिए पूरे परिवार को मॉल में लेकर आएगी। वहां साड़ियां खुद पसंद करने की जगह जूही तेजस्विनी को साड़ियां दिलाने की कोशिश करेगी। लेकिन सतीश उसे डांट देगा कि शादी तेरी है या मेरी।

दुल्हन का जोड़ा देख नील को आएगा तेजस्विनी का ख्याल
जिस मॉल में तेजस्विनी का परिवार शॉपिंग के लिए आएगा, वहीं नील का परिवार भी पहुंच जाएगा। ऋतुराज नील को दूल्हा-दुल्हन की शादी का जोड़ा दिखाएगा, जिसे देखते ही नील के मन में तेजस्विनी का ख्याल आएगा। वो उस जोड़े में तेजस्विनी की कल्पना करने लगेगा।

असमंजस में पड़ेगा नील
नील को अचानक मॉल में तेजस्विनी की झलक दिखेगी। इससे नील बिल्कुल परेशान हो जाएगा। लेकिन तभी तेजस्विनी उसकी नजरों से ओझल हो जाएगी, जिसपर वो सोचेगा कि मैं शादी जूही से कर रहा हूं लेकिन मेरे मन में तेजस्विनी का ख्याल है। मैं पूरी जिंदगी समझौते में कैसे काटूंगा।

ऋतुराज संग शादी से इंकार करेगी तेजस्विनी
'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि ऋतुराज तेजस्विनी से शादी की बात करेगा। लेकिन तेजस्विनी इस बात से भड़क जाएगी और ऋतुराज को सुनाते हुए कहेगी कि तुम्हारा मन किया तो शादी कर ली नहीं किया तो मना कर दिया। मुझे किसी से कोई शादी नहीं करनी।

RCB ने मैदान के बाहर भी बिखेरा जलवा, CSK को दे दी मात

फाल्गुन के महीने में खिलने वाला ये लाल फूल है औषधिय गुणों की खान, गर्मी की बीमारियों को रखता है दूर

EID 2025: ईद पर हिना खान बनी सूरजमुखी का फुल, सना खान ने अपनी दोनों औलाद के साथ मनाया जश्न, इन स्टार्स ने भी दी बधाई

Sunny Deo Net Worth: साल में मुश्किल से एक फिल्म करते हैं सनी देओल, फिर भी घर में झोले भरकर रखी हुई हैं नोटों कि गड्डियां

Bollywood Biggest Opener: टॉप ओपनर की लिस्ट में जगह नहीं बना पाई 'सिंकदर', इन फिल्मों ने पहले दिन मचाया था धमाल

CBI Credit Officer Recruitment 2025: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए जारी किए एडमिट कार्ड, जानें कब है परीक्षा

Greater Noida: कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी दमकल की टीम

महेश बाबू की बेटी सितारा 12 साल की उम्र में करेगी साउथ फिल्मों में डेब्यू!! नम्रता शिरोडकर ने किया खुलासा

यमुना एक्सप्रेसवे पर अब बढ़ गई है सड़क सुरक्षा, YEIDA ने सारे मानकों को किया पूरा, IIT दिल्ली ने सर्वे के बाद सुझाए थे उपाय

सलमान-आमिर की 'अंदाज अपना-अपना' इस दिन होगी री-रिलीज, Emraan Hashmi की 'ग्राउंड जीरो' से होगा तगड़ा क्लैश
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited