GHKKPM MAHA Twist: नील की शिद्दत वाली मोहब्बत को रौंद देगी तेजस्विनी, लक्ष्मी-सतीश की निकालगी हेकड़ी

GHKKPM MAHA Twist: परम सिंह और वैभवी हंकारे स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' कि कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है। ऐसे में आज आखिरकार नील तेजस्विनी को अपने दिल की बात कहेगा लेकिन उसी समय उसका दिल भी कांच की तरह टूट बिखर जाएगा।

गुम है किसी के प्यार में में आज आएंगे ये 7 ट्विस्ट और टर्न्स
01 / 08

'गुम है किसी के प्यार में' में आज आएंगे ये 7 ट्विस्ट और टर्न्स

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Maha Twist: स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' नील और तेजस्विनी की जिंदगी में तूफान खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि जिस स्कूल में वेदु का एडमिशन होगा उसी में तेजस्विनी को म्यूजिक टीचर की जॉब मिलेगी। वहीं आखिरकार नील अपने दिल की बात तेजस्विनी से कहेगा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए आज का स्पॉइलर।

तेजस्विनी से दिल की बात कहेगा नील
02 / 08

तेजस्विनी से दिल की बात कहेगा नील

स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' कि शुरुआत नील से होगी जो तेजस्विनी को अपनी फीलिंग्स के बारे में बताएगा। नील कहेगा कि उसे लगा नहीं था पहली मुलाकात के बाद की वो फिर मिलेंगे लेकिन भगवान ने इशारा देते हुए बार-बार एक दूजे से मिलवाया।

नील के प्यार को ठुकरा देगी तेजस्विनी
03 / 08

नील के प्यार को ठुकरा देगी तेजस्विनी

कहानी में आगे नील की बातें सुन तेजस्विनी को गुस्सा आ जाएगा। नील का प्यार ठुकराते हुए तेजस्विनी कहेगी कि हम दोनों कभी एक नहीं हो सकते। तुम वो लड़के हो ही नहीं जिसके साथ मैं अपना जीवन बीता सकती हूँ। कभी मैं तुम्हें उस नजर से देखा नहीं।

तेजस्विनी पर भड़केंगे लक्ष्मी और सतीश
04 / 08

तेजस्विनी पर भड़केंगे लक्ष्मी और सतीश

कहानी में आगे तमाशा होगा जब सतीश और लक्ष्मी को पता चलेगा की नील ने तेजस्विनी और वेदु को खाना खिलाया। लक्ष्मी इल्जाम लगाती है कि एक दिन दोनों मिलकर नील और जूही को सड़क पर ले आएंगे। लक्ष्मी सिर्फ यही नहीं रुकती वो जूही और तेजस्विनी के बीच आग लगाने की कोशिश करती है।

वेदु पर हाथ उठाएगी लक्ष्मी
05 / 08

वेदु पर हाथ उठाएगी लक्ष्मी

परम सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आगे देखने को मिलेगा की लक्ष्मी वेदु पर हाथ उठाने वाली होगी की तभी तेजस्विनी बीच में आ जाएगी। तेजस्विनी दीवार पर लिखकर लक्ष्मी को बताएगी की उसने नील संग क्या-क्या खाया।

नील को चढ़ेगा तेज बुखार
06 / 08

नील को चढ़ेगा तेज बुखार

कहानी में अगले दिन लीना नील को जगाने आएगी लेकिन पता लगेगा उसके बेटे को 104 बुखार है। जूही संग कल नील का साखरपुडा है लेकिन उससे पहले घरवाले उसे अस्पताल ले जाएंगे।

जूही-नील का साखरपुड़ा हुआ कैंसल
07 / 08

जूही-नील का साखरपुड़ा हुआ कैंसल

कहानी में आगे देखने को मिलेगा की नील की बॉडी में जानलेवा वायरस घुस गया है जिसके चलते उसकों सांस लेना तो दूर दिखाई भी नहीं दे रहा होगा। ऐसे में नील की हालत देख लीना सतीश के परिवार को कल का साखरपुड़ा कैंसल करने की बात कहेगी।

ऋतुराज से रिश्ता तोड़ेगी तेजस्विनी
08 / 08

ऋतुराज से रिश्ता तोड़ेगी तेजस्विनी

सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिला कि ऋतुराज तेजस्विनी का हाथ पकड़ उससे शादी करने को कहेगा। हालांकि नाराज तेजस्विनी शादी का ऑफर ठुकरा देगी और अपने पैरों पर खड़े होने की बात कहेगी। वहीं नील दूल्हा बन तैयार होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited