Govinda Health Update: अस्पताल से आज डिस्चार्ज हो जाएंगे सुपरस्टार? पर 6 हफ्तों तक याद रखनी होगी ये जरूरी बात!

Govinda Health Update: पैर में गोली लगने के बाद अब बॉलीवुड एक्टर गोविंदा आज अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं। उनके मैनेजर ने इसको लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। इसके साथ ही एक्टर को डॉक्टर्स की तरफ से कुछ साफ साफ निर्देश दिए गए हैं। यहां उनपर नजर डालते हैं।

आज डिस्चार्ज हो जाएंगे गोविंदा
01 / 08

आज डिस्चार्ज हो जाएंगे गोविंदा

एक्टर गोविंदा की हेल्थ को लेकर फैंस काफी चिंतित हो रहे हैं। बीते दों दिनों से एक्टर अस्पताल में ही भर्ती हैं। अब गोविंदा के मैनेजर ने दावा किया है कि उन्हें आज डिस्चार्ज किया जा सकता है। हालांकि मैनेजर ने उनकी हेल्थ को लेकर और भी कुछ दावे किए हैं। जिसके बाद फैंस को राहत भरी सांस भी मिली है। यहां एक्टर की हेल्थ पर सामने आई इन अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।और पढ़ें

अब कैसी है तबीयत
02 / 08

अब कैसी है तबीयत?

एक्टर गोविंदा के डॉक्टर ने साफ कर दिया है कि अब गोविंदा की तबीयत स्थिर है और वह जल्द से जल्द रिकवर होने के लिए एकदम तैयार हैं।

पत्नी ने जताई चिंता
03 / 08

पत्नी ने जताई चिंता

गोविंदा के साथ हुई इस घटना के वक्त उनकी पत्नी सुनीता कोलकाता में थीं। जिसके बाद वह तुरंत मुंबई पहुंची और गोविंदा को लेकर चिंता भी जाहिर की थी।

6 हफ्तों तक रखना होगा खास ख्याल
04 / 08

6 हफ्तों तक रखना होगा खास ख्याल

डॉक्टर्स जल्द ही गोविंदा को डिस्चार्ज करने वाले हैं, पर उन्होंने यह बात साफ कर दी है कि अगले 6 हफ्तों तक गोविंदा को अपना खास खयाल रखने की जरूरत है।

हर पर साथ है बेटी
05 / 08

हर पर साथ है बेटी

इस मुश्किल वक्त में गोविंदा की बेटी हर पल अपने पापा के साथ खड़ी हुई हैं। उन्होंने वहां मौजूद मीडिया वालों को उनकी विशेज के लिए शुक्रिया भी कहा है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने भी दी अपडेट
06 / 08

शत्रुघ्न सिन्हा ने भी दी अपडेट

इस बीच बीते दिन शत्रुघ्न सिन्हा भी गोविंदा का हालचाल लेने के लिए अस्पताल में पहुंचे थे। जिसके बाद एक्टर ने बताया कि गोविंदा अब रिकवर कर रहे हैं।

भांजी ने लिया मामा का हाल चाल
07 / 08

भांजी ने लिया मामा का हाल चाल

वहीं आरती सिंह भी इस मौके पर मामा को देखने के लिए अपने पति संग अस्पताल पहुंची थी। हालांकि उनकी भाई कृष्णा उनके साथ नजर नहीं आए थे।

कैसे चल गई बंदूक
08 / 08

कैसे चल गई बंदूक?

इस घटना को लेकर अभी तक जो खबरें सामने आई हैं, उनमें यही दावा किया जा रहा है कि एक्टर अपनी रिवॉल्वर साफ करने के बाद रख रहे थे, तब ही वह गिरकर चल गई।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited