धर्म बदला, आलिया के पापा से हुआ प्यार और अमिताभ बच्चन को समझा दुश्मन! बताओ कौन है ये एक्ट्रेस

Guess The Bollywood Actress Challenge: बॉलीवुड एक्ट्रेस जो अपने समय की हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार थीं, जिनकी एक अदा पर लाखों
फैंस अपना दिल लुटा देते थे। इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की मौत ने दिल और दिमाग दोनों दहला दिए थे। करीब 3 दिनों तक इस एक्ट्रेस का शव घर पर पड़ा रहा था। इनकी लव लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही थी, महेश भट्ट से लेकर कबीर बेदी तक पर इनका दिल आ गया था। क्या आप पहचान पाए एक्ट्रेस का नाम?

01 / 08
Share

नहीं पहचान पाए एक्ट्रेस का नाम?

फोटो से बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम का अंदाजा लगाना काफी आसान नहीं हैं, यहां हम उस बॉलीवुड एक्ट्रेस को लेकर आए हैं जो अपने समय की हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार थीं। इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की मौत ने सभी को दंग कर दिया था। इनकी लव लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही थी, महेश भट्ट से लेकर कबीर बेदी तक पर इनका दिल आ गया था। हम यहां एक्ट्रेस परवीन बॉबी की बाद कर रहे हैं। आइए उनकी जिंदगी से जुड़ी अहम बातों पर नजर डालते हैं।​

02 / 08
Share

परबीन बॉबी

बॉलीवुड की सबसे विवादित एक्ट्रेस में से एक परवीन बॉबी की जिंदगी काफी मिस्ट्री वाली रही थी। एक्ट्रेस का जन्म गुजरात के जूनागढ़ में 4 अप्रैल, 1954 को हुआ था। उनका बॉलीवुड में सफर भी काफी कामयाब रहा है।

03 / 08
Share

बन गईं थीं टॉप एक्ट्रेस

80 के दशक में परवीन बॉबी मे एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी थीं। सुहाग फिल्म में शम्मी कपूर के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था। एक्ट्रेस उस समय की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई थीं।

04 / 08
Share

महेश भट्ट संग जुड़ा नाम

फिल्ममेकर महेश भट्ट और परवीन बॉबी का नाम जुड़ने के बाद इंडस्ट्री में खलबली मच गई थी। एक्ट्रेस ने महेश भट्ट के अलावा डैनी और कबीर बेदी को भी डेट किया था। एक्ट्रेस की लव लाइफ भी काफी विवादों में रही थी।

05 / 08
Share

जीनत अमान से था कॉम्पिटीशन

उस जमाने में परवीन बॉबी और जीनत अमार के बीच काफी कॉम्पिटीशन समझा जाता था, दोनों ही एक्ट्रेस काफी बोल्ड और बेहतरीन अदाकारा थीं। हालांकि दोनों के रिश्ते काफी अच्छे थे।

06 / 08
Share

बदल लिया था धर्म

एक्ट्रेस ने 90 के दशक में अपना धर्म बदल लिया था और ईसाई धर्म को अपना लिया था, जिस वजह से एक्ट्रेस काफी विवादों में भी घिर गई थीं, इस फैसले के लिए लोग उन्हें भला बुरा भी कह रहे थे।

07 / 08
Share

अमिताभ बच्चन को समझा दुश्मन

बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बाबी को paranoid schizophrenia नाम की एक बीमारी थी। इस वजह से परवीन बॉबी को लगने लगा था कि कई लोग उनकी जान लेना चाहते हैं। वह अमिताभ बच्चन और यहां तक कि प्रिंस चार्ल्स को भी दुश्मन की नजर से ही देखती थीं।

08 / 08
Share

हुई दर्दनाक मौत

साल 2005 में परवीन बॉबी का शव उनके खबर में पड़ा हुआ मिला था, वो भी तब जब उनकी बॉडी से सड़न की बदबू आने लगी थी। एक्ट्रेस चल नहीं पाती थीं, जिस वजह से जब उनकी मौत हुई तो कोई उनके आसपास भी नहीं था।