Happy Holi 2025: 'मॉम टू बी' Kiara Advani सहित इन सितारों ने खास अंदाज में मनाई होली, वरुण धवन ने शेयर की शर्टलेस फोटो
Happy Holi 2025: आज होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। लोग इस खास दिन का बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे वो दिन आज आ ही गया है। होली का त्यौहार बॉलीवुड में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि सितारों ने किस अंदाज से होली का त्यौहार मनाया है।

Happy Holi 2025: 'मॉम टू बी' Kiara Advani सहित इन सितारों ने खास अंदाज में मनाई होली, वरुण धवन ने शेयर की शर्टलेस फोटो
Happy Holi 2025: होली का त्यौहार बॉलीवुड में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग इस दिन का बेस्रबी से इंतजार करते हैं। होली का त्यौहार भारत और अन्य देशों में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। होली के दिन लोग रंगों से खेलते हैं, जिसमें वे एक दूसरे को रंग लगाते हैं और रंगीन पानी से खेलते हैं। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड के किन-किन सितारों ने आज धूम-धाम से होली का त्यौहार मनाया है। चलिए जानते हैं उन सितारों की लिस्ट।

कृति सनोन
कृति सनोन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर धनुष और निर्देशक आनंद एल राय के साथ तेरे इश्क में के सेट से एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में तीन होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।

अंगद बेदी
अंगद बेदी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथों में पिचकारी लिए नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन
अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने भी खास अंदाज में होली मनाई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने पति से साथ जमकर डांस भी कर रही है।

कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें पैनकेक नजर आ रहा है। साथ ही उसमें स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी दिखाई दे रही है। आम के स्लाइस को किनारे पर फूलों के पैटर्न में सजाया गया है। एक्ट्रेस ने फैंस को होली की शुभकामनाएँ देने के लिए 'हैप्पी होली' स्टिकर का इस्तेमाल किया है।

वरुण धवन
वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है । इस फोटो में एक्टर होली के रंग में नजर आ रहे है। वही एक्टर शर्टलेस हैं और उनके साथ मनीष पॉल नजर आ रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी ने मनाई होली
शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे के साथ होली पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "सभी को सुरक्षित और खुशहाल होली की शुभकामनाएं! प्यार, खुशी और सकारात्मकता के साथ होली मनाएं। अपने प्यारे जानवरों का भी ध्यान रखें।"

IQ Test: नजरों के जादूगर ही 427 की भीड़ में 497 ढूंढ़ पाएंगे, दम है तो खोजें

दो-दो शादियां कर के भी नहीं भरा इन बॉलीवुड सितारों का पेट, एक हजम हुई नहीं तो ब्याह लाए तीसरी

IPL 2025 की सभी 10 टीमों के कप्तान तय, 5 नए खिलाड़ियों को मिली कमान

ट्रेन की छत पर छोटे-छोटे ढक्कन क्यों लगे होते हैं, नहीं जानते होंगे आप

बॉक्स ऑफिस का सीना फाड़कर इस एक्ट्रेस ने बजाया जीत का डंका, दीपिका-आलिया भी दूर से जोड़ लेंगी हाथ

PAK vs NZ 1st T20 Live Streaming: जानिए कब और कहां खेला जाएगा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला

आज से असम और मिजोरम के दौरे पर गृह मंत्री, 8 राज्यों के सीएम के साथ करेंगे बैठक

Crypto Scam: क्रिप्टो में कर रहा था बड़ा स्कैम, अमेरिका से मिला इशारा, भारत में हुई इस रशियन की गिरफ्तारी

The Diplomat Box Office Day 1 Trends: होली की छुट्टी का नहीं मिलेगा जॉन अब्राहम की फिल्म को फायदा!! धीमी होगी शुरुआत

2023-24 में भारत का सॉफ्टवेयर और आईटी सर्विस निर्यात 200 अरब डॉलर के पार: रिपोर्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited