Hina Khan के सिर से 3 साल पहले उठा था पिता का साया, मुसीबतों से उबरते-उबरते अब खुद हुईं ब्रेस्ट कैंसर का शिकार

एक्ट्रेस हिना खान को ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में पहचान मिली थी। इस शो के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। लेकिन उनका ये सफर आसान नहीं रहा है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस के यहां तक की जर्नी के बारे में।

01 / 10
Share

पिता की मौत के बाद से हिना खान ने अकेले संभाली परिवार की जिम्मेदारी

हिना खान ने अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस ने टीवी से लेकर फिल्मों तक का सफर तय किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। इस खबर को जानने के बाद से फैंस एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने पिता की मौत के बाद अकेले अपने परिवार को संभाला है। आइए एक्ट्रेस की इंस्पायरिंग लाइफ जर्नी के बारे में जानते हैं।

02 / 10
Share

2021 में हुई थी पिता की मौत

हिना खान कश्मीर की रहने वाली हैं। एक्ट्रेस अपने पिता के बहुत करीब थीं। साल 2021 में एक्ट्रेस के पिता का निधन को गया था।

03 / 10
Share

अकेले रखती हैं मां का ख्याल

पिता के निधन के बाद हिना पर परिवार की सारी जिम्मेदारी आ गईं। एक्ट्रेस अकेले अपनी मां का ख्याल रखती हैं।

04 / 10
Share

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं हिना

हिना खान ने खुद बताया कि वो ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही हैं। एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका इलाज चल रहा है।

05 / 10
Share

फैंस कर रहे हैं जल्द ठीक होने की दुआ

इस खबर को जानने के बाद फैंस एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के को एक्टर्स उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

06 / 10
Share

ऑडिशन देकर मिला था ये रिश्ता में रोल

एक्ट्रेस पहले मॉडलिंग करती थी। उन्होंने कॉलेज के दिनों में टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता के लिए ऑडिशन दिया था। यही से उनके करियर को पहला ब्रेक मिला।

07 / 10
Share

ये रिश्ता क्या कहलाता है से मिली पहचान

हिना खान को ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में पहचान मिली। एक्ट्रेस ने शो में अक्षरा का रोल प्ले किया था।

08 / 10
Share

टीवी के बाद बिग बॉस में लिया हिस्सा

हिना ने ये रिश्ता के बाद सलमान खान के शो बिग बॉस में हिस्सा लिया था। एक्ट्रेस ने इस शो से अपनी संस्कारी बहू की इमेज को तोड़ा।

09 / 10
Share

म्यूजिक वीडियो में मचाया धमाल

टीवी में धमाल मचाने के बाद हिना ने म्यूजिक वीडियो में काम किया। वीडियो में भी उनके डांस और एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया।

10 / 10
Share

हैक्ड में किया गया था पसंद

हिना ने साल 2020 में हैक्ड मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बॉलीवुड में एक्ट्रेस को काम नहीं मिला तो उन्होंने पंजाबी फिल्मों की तरफ रुख किया।