Sanjay Dutt की ये 7 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी भौकाल, किसी में नायक तो किसी में खलनायक बन मेकर्स की भरेंगे झोली

sanjay Dutt Upcoming Movie List: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इंडस्ट्री के वर्स्टाइल एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। एक्टर हर रोल में जान फूंक देते हैं। एक्टर हाउसफुल 5 में नजर आएंगे। आइए जानते हैं एक्टर किन-किन फिल्मों में दिखाई देंगे।

01 / 08
Share

Sanjay Dutt की ये 7 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी भौकाल

संजय दत्त इंडस्ट्री के शानदार एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक रोल किए हैं। एक्टर ने पर्दे पर हीरो से लेकर विलेन तक का रोल प्ले किया है। एक्टर पॉपुलर फ्रेंचाइजी हाउसफुल 5 में नजर आने वाले हैं। इस बात को फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने कंफर्म किया है। इसके अलावा एक्टर कई बिग बिजट प्रोजेक्ट में अहम भूमिका में दिखाई देंगे। आइए एक्टर की अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानते हैं।

02 / 08
Share

हाउसफुल 5

संजय दत्त साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आएंगे। फिल्म मेकर ने खुद इस बात की जानकारी दी है। संजय के साथ फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

03 / 08
Share

वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल में संजय दत्त नजर आने वाले हैं। ये मल्टी स्टार फिल्म अगले साल 2025 तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

04 / 08
Share

केडी -द डेविल

कन्नड़ फिल्म केडी-द डेविल में संजय दत्त नजर आएंगे। इस एक्शन ड्रामा फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

05 / 08
Share

डबल आईस्मार्ट

डबल आईस्मार्ट से संजय दत्त तेलुगू डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन पुरी जंगनाध ने किया है। मेकर्स ने फिल्म का धांसू पोस्टर रिलीज किया है।

06 / 08
Share

घुड़चढ़ी

संजय दत्त की घुड़चढ़ी की अनाउंसमेंट बहुत पहले हुई थी। इस फिल्म में संजय के साथ पार्थ समथान और रवीना टंडन मुख्य भूमिका में हैं।

07 / 08
Share

बाप

संजय दत्त बाप में नजर आएंगे। इस फिल्म में संजय के साथ सनी देओल, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

08 / 08
Share

द राजा साहब

तेलुगू फिल्म द राजा साहब में संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के अनाउंसमेंट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।