Kangana Ranaut ने इन 6 मर्दों से लड़ाया था इश्क, शादीशुदा Hrithik Roshan पर भी फिदा थीं एक्ट्रेस
Kangana Ranaut Linkup: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। कंगना रनौत की अफेयर लिस्ट में ऋतिक रोशन समेत कई बॉलीवुड स्टार्स का नाम शामिल है। तो चलिए देखते ये लिस्ट।

कंगना रनौत का इन हैंडसम हंक पर आया था दिल
Kangana Ranaut Affairs: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कंगना रनौत के साथ अभी हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हमला हो गया। एक महिला जवान ने कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद कंगना रनौत सुर्खियों में हैं। इस घटना से पहले कंगना रनौत का नाम उनके लव अफेयर की वजह से काफी चर्चा में रहा था। कंगना रनौत का नाम बॉलीवुड में कई स्टार्स जुड़ा। इसमें कुछ स्टार्स ऐसे भी थी जो पहले से शादीशुदा थे। तो चलिए देखते हैं कंगना रनौत की अफेयर लिस्ट में ऋतिक रोशन के अलावा और किन स्टार्स का नाम शामिल है।

निकोलस (Nicholas Lafferty)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और निकोलस के अफेयर की खबर जब सामने आई थी सब हैरान हो गए थे। आपको बता दें कि निकोलस यूके बेस्ड एक डॉक्टर हैं। कंगना रनौत और निकोलस का कुछ समय के बाद ब्रेकअप हो गया था।

आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi)
आदित्य पंचोली और कंगना रनौत के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। जब कंगना रनौत का आदित्य पंचोली संग नाम जुड़ा था, तब एक्टर शादीशुदा थे। बताया जाता है कि कंगना रनौत की एंट्री की वजह आदित्य पंचोली के घर में काफी विवाद हुआ था। जब आदित्य पंचोली और कंगना रनौत का ब्रेकअप हुआ था तब एक्ट्रेस ने एक्टर पर काफी आरोप लगाए थे।

अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman)
कंगना रनौत और अध्ययन सुमन के अफेयर को लेकर आज भी काफी चर्चा होती रहती हैं। कभी इसको लेकर अध्ययन सुमन कोई बयान दे देते हैं, तो कभी एक्टर के पिता शेखर सुमन का कोई इंटरव्यू वायरल हो जाता है। आपको बता दें कि कंगना रनौत और अध्ययन सुमन का सालों पहले ब्रेकअप हो गया था।

अजय देवगन (Ajay Devgn)
बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन भी कंगना रनौत की अफेयर लिस्ट में शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना रनौत और अजय देवगन कई फिल्मों में साथ काम करने के बाद काफी नजदीक आ गए थे। जिसकी वजह से अजय देवगन की पत्नी काजोल काफी परेशान भी हुई थीं। लेकिन आपको बता दें अजय देवगन ने इस खबरों को फर्जी बताया था।

निशांत पिट्टी (Nishant Pitti)
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कंगना रनौत निशांत पिट्टी संग नजर आई थी। जिसके बाद निशांत पिट्टी और कंगना रनौत के अफेयर की खबरें चर्चा में आ गई थी।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का लव अफेयर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। ब्रेकअप के बाद ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के कुछ मेल भी लीक हो गए थे। इतना ही नहीं कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।

सांसद बन गईं कंगना रनौत
कंगना रनौत लोकसभा चुनाव जीते के बाद अब सांसद बन गई हैं। सांसद बनने के बाद एक्ट्रेस के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई। आपको बता दें कंगना रनौत हिमाचल की मंडी लोकसभा क्षेत्र से चुनकर आई हैं।

पहले टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11, पंत ने दिए संकेत

ऐसे ही सिक्सर किंग नहीं है रोहित शर्मा का नाम

मुश्फिकुर रहीम ने रच दिया इतिहास, तोड़ दिए एडम गिलक्रिस्ट का बड़ा रिकॉर्ड

खुलने वाला है सबसे एडवांस्ड एक्सप्रेसवे, 91 KM लंबे लिंक रोड से पूर्वांचल को मिलेगी रफ्तार; खतरा होते ही कर देगा अलर्ट!

विराट के नहीं खेलने पर ऐसा क्या बोल गए इंग्लैंड के कप्तान

19 June 2025 Rashifal: वृष राशि वालों का Boss से होगा झगड़ा, मेष राशि की बिगड़ सकती है तबीयत, यहां पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

IPL: कोच्चि टस्कर्स मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया बीसीसीआई को करारा झटका

लीड्स टेस्ट से पहले ब्रायडन कार्स ने बताया क्या होगी युवा भारतीय टीम की चुनौती

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच PM मोदी का विश्व को संदेश, युद्ध के मैदान से नहीं आ सकता समस्याओं का समाधान

Exclusive Interview: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद क्यों रद्द हो रहीं Air India की उड़ानें? एन चंद्रशेखरन ने बताई ये वजह
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited