​ IIFA Utsavam 2024: सोनाक्षी सिन्हा ने एक पल के लिए भी नहीं छोड़ा पति जहीर का हाथ, भूमि पेड़नेकर को लोगों ने कहा सस्ती उर्फी​

​बीती रात दुबई में भारतीय कलाकारों की शानदार महफ़िल सजी, आईफा उत्सवम अवॉर्ड 2024 के मौके पर साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के स्टार्स ने रेड कार्पेट पर एंट्री ली। इस जश्न की रात में सितारों ने कैसी ड्रेस पहनी आइए आपको दिखाते हैं।

अबू दाबी में सजी बॉलीवुड वालों की महफ़िल
01 / 07

अबू दाबी में सजी बॉलीवुड वालों की महफ़िल

कल रात शुक्रवार को अबू दाबी में आईफा उत्सवम अवार्ड्स 2024 नाइट हुई। जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ और साउथ से लेकर टीवी तक के सितारों ने धांसू एंट्री ली। इस मौके पर हर स्टार एक से बढ़कर एक ड्रेस में नजर आया। किसी ने अपने फैशन का जलवा दिखाया तो कोई अपने पति के साथ इन्जॉय करता दिखाई दिया। इस अवॉर्ड नाइट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक और पढ़ें

पति के साथ आई सोनाक्षी सिन्हा
02 / 07

पति के साथ आई सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा जो नई-नई दुल्हन बनी हैं, अवॉर्ड शो में पति जहीर इकबाल के साथ नजर आई। सोनाक्षी और जहीर इकबाल एक-दूसरे का ध्यान रखते नजर आए और दोनों हाथ पकड़कर चल रहे थे, मानो सोनाक्षी एक पल के लिए भी पति से दूर नहीं होना चाहती।

अनन्या पांडे  Ananya Pandey
03 / 07

अनन्या पांडे ( Ananya Pandey)

बॉलीवुड की स्टाइलिश बे अनन्या पांडे इस मौके पर कहा पीछे रहने वाली है। उन्होंने अवॉर्ड नाइट में सुंदर फ्लोरल साड़ी पहनी जिसमें वह परम सुंदरी लग रही थी।

ऐश्वर्या-आराध्या
04 / 07

ऐश्वर्या-आराध्या

ऐश्वर्या राय बच्चन को आईफा उत्सवम अवार्ड्स 2024 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इस मौके पर उनके साथ बेटी आराध्या भी नजर आई। दोनों मां-बेटी अपने स्टाइल से छा रही थी।

भूमि पेड़नेकर
05 / 07

भूमि पेड़नेकर

इवेंट में सबकी नजर भूमि की अनोखी ड्रेस पर थी, जिसमें उन्होंने प्लास्टिक से बनी हुई चोली पहनी थी। ये बहुत अतरंगी ड्रेस थी, जिसे देखकर लोग भूमि को उरफी जैसा बताने लगे।

समंथा-कृति सेनन
06 / 07

समंथा-कृति सेनन

अवॉर्ड नाइट में अभिनेत्री सामंथा रूठ प्रभु ने ग्रीन बॉडीफिट गाउन पहना था, जो दूर से ही चमक रहा था। वहीं कृति सेनन ने ब्लैक स्टाइलिश बॉडीकोन ड्रेस पहनी थी। दोनों ही हसीनाएं अपने हुस्न के जलवे दिखा रही थी।

मृणाल-उर्वशी
07 / 07

मृणाल-उर्वशी

मृणाल ठाकुर ने येलो स्टाइलिश गाउन पहना जिसकी बाजू सबसे बड़ा अट्रैक्शन थी। मृणाल सिम्पल से मेकअप के साथ कमाल लग रही थी। वहीं उर्वशी रौतेला ब्लैक गोल्डन बॉडी फिट गाउन में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। उनके नूरानी चहेरे से नजरें हटाना बहुत मुश्किल था।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited