​ IIFA Utsavam 2024: सोनाक्षी सिन्हा ने एक पल के लिए भी नहीं छोड़ा पति जहीर का हाथ, भूमि पेड़नेकर को लोगों ने कहा सस्ती उर्फी​

​बीती रात दुबई में भारतीय कलाकारों की शानदार महफ़िल सजी, आईफा उत्सवम अवॉर्ड 2024 के मौके पर साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के स्टार्स ने रेड कार्पेट पर एंट्री ली। इस जश्न की रात में सितारों ने कैसी ड्रेस पहनी आइए आपको दिखाते हैं।

01 / 07
Share

अबू दाबी में सजी बॉलीवुड वालों की महफ़िल

कल रात शुक्रवार को अबू दाबी में आईफा उत्सवम अवार्ड्स 2024 नाइट हुई। जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ और साउथ से लेकर टीवी तक के सितारों ने धांसू एंट्री ली। इस मौके पर हर स्टार एक से बढ़कर एक ड्रेस में नजर आया। किसी ने अपने फैशन का जलवा दिखाया तो कोई अपने पति के साथ इन्जॉय करता दिखाई दिया। इस अवॉर्ड नाइट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक

02 / 07
Share

पति के साथ आई सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा जो नई-नई दुल्हन बनी हैं, अवॉर्ड शो में पति जहीर इकबाल के साथ नजर आई। सोनाक्षी और जहीर इकबाल एक-दूसरे का ध्यान रखते नजर आए और दोनों हाथ पकड़कर चल रहे थे, मानो सोनाक्षी एक पल के लिए भी पति से दूर नहीं होना चाहती।

03 / 07
Share

अनन्या पांडे ( Ananya Pandey)

बॉलीवुड की स्टाइलिश बे अनन्या पांडे इस मौके पर कहा पीछे रहने वाली है। उन्होंने अवॉर्ड नाइट में सुंदर फ्लोरल साड़ी पहनी जिसमें वह परम सुंदरी लग रही थी।

04 / 07
Share

ऐश्वर्या-आराध्या

ऐश्वर्या राय बच्चन को आईफा उत्सवम अवार्ड्स 2024 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इस मौके पर उनके साथ बेटी आराध्या भी नजर आई। दोनों मां-बेटी अपने स्टाइल से छा रही थी।

05 / 07
Share

भूमि पेड़नेकर

इवेंट में सबकी नजर भूमि की अनोखी ड्रेस पर थी, जिसमें उन्होंने प्लास्टिक से बनी हुई चोली पहनी थी। ये बहुत अतरंगी ड्रेस थी, जिसे देखकर लोग भूमि को उरफी जैसा बताने लगे।

06 / 07
Share

समंथा-कृति सेनन

अवॉर्ड नाइट में अभिनेत्री सामंथा रूठ प्रभु ने ग्रीन बॉडीफिट गाउन पहना था, जो दूर से ही चमक रहा था। वहीं कृति सेनन ने ब्लैक स्टाइलिश बॉडीकोन ड्रेस पहनी थी। दोनों ही हसीनाएं अपने हुस्न के जलवे दिखा रही थी।

07 / 07
Share

मृणाल-उर्वशी

मृणाल ठाकुर ने येलो स्टाइलिश गाउन पहना जिसकी बाजू सबसे बड़ा अट्रैक्शन थी। मृणाल सिम्पल से मेकअप के साथ कमाल लग रही थी। वहीं उर्वशी रौतेला ब्लैक गोल्डन बॉडी फिट गाउन में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। उनके नूरानी चहेरे से नजरें हटाना बहुत मुश्किल था।