Indian Telly Awards 2023: अभी-अक्षरा ने दी अनुज-अनुपमा को मात, किसे मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड?

इंडियन टैली अवॉर्ड 2023 बीती रात आयोजित किया गया है, इस अवॉर्ड फंग्शन में टीवी के बड़े सितारे नजर आए हैं। अनुपमा फेम रुपाली गांगुली से लेकर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कपल हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौर भी नजर आए हैं। आइए यहां अवॉर्ड विजेता टीवी सितारों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

01 / 10
Share

एक संग दिखे टीवी के बड़े सितारे

इंडियन टेली अवॉर्ड 2023 बीती रात आयोजित किया गया है, इस अवॉर्ड फंक्शन में टीवी के बड़े सितारे नजर आए हैं। अनुपमा फेम रुपाली गांगुली से लेकर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कपल हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौर भी नजर आए हैं। आइए यहां अवॉर्ड विजेता टीवी सितारों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं। देखते हैं किस टीवी सितारे ने कौन सा अवॉर्ड जीता है।

02 / 10
Share

शाहीर शेख

टीवी एक्टर शाहीर शेख हो बेस्ट टीवी पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। एक्टर फॉर्मल गैटअप में नजर आ रहे हैं।

03 / 10
Share

करण वी ग्रोवर (Karan V Grover)

टीवी एक्टर करण वी ग्रोवर को टीवी सीरियल उड़ारियां के लिए बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल का अवॉर्ड मिला है।

04 / 10
Share

किशोरी शहाने (Kishori Shahane)

गुम हैं किसी के प्यार में एक्ट्रेस किशोरी शहाने को बेस्ट एक्ट्रेस इन नेगेटिव रोल का अवॉर्ड मिला है।

05 / 10
Share

अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani)

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी को बेस्ट एंकर अवॉर्ड मिला है, उन्होंने ये अवॉर्ड फहमान खान से रिसीव किया है।

06 / 10
Share

बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी

टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और एक्टर गौरव खन्ना को अनुपमा (Anupama) के लिए बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी का अवॉर्ड मिला है। इसके साथ ही अनुपमा को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला है।

07 / 10
Share

प्रविष्ट मिश्रा (Pravisht Mishra)

प्रविष्ट मिश्रा को टीवी सीरियल बन्नी चाऊ डिलीवरी पार्टनर के लिए एक अवॉर्ड जीता है, ये अवॉर्ड उन्हें किस कैटेगिरी में मिला है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।

08 / 10
Share

हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौर

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर हर्षद चोपड़ा और एक्ट्रेस प्रणाली राठौर को बेस्ट जोड़ी अवॉर्ड मिला है।

09 / 10
Share

आयशा सिंह

टीवी एक्ट्रेस आयशा सिंह को भी एक अवॉर्ड मिला है, हालांकि किस कैटेगरी में ये अवॉर्ड मिला है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।

10 / 10
Share

हर्षद चोपड़ा

टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। उन्हें फैंस ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में उनके रोल के लिए काफी पसंद किया है।