आंटी की उम्र की हसीना संग पर्दे पर इश्क फरमा चुके हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, उम्र का लिहाज भूल खूब दिए रोमांटिक पोज
बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में लोग सोचते हैं कि यहाँ कोई भी एक्ट्रेस किसी भी एक्टर के साथ काम कर सकती है। चाहे वो उम्र में बड़ा ही क्यों न हो, लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसी कि एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी उम्र से छोटे एक्टर संग स्क्रीन पर इश्क लड़ाया। इस लिस्ट में तब्बू से लेकर ऐश्वर्या राय का नाम शामिल है।
उम्र से बड़ी हसीना संग लड़ाया इश्क
फिल्मी दुनिया असल दुनिया से बिल्कुल परे है ये हर कोई जानता है। एक तरफ जहां बड़े एक्टर का अपने से छोटी एक्ट्रेस संग काम करने का चलन है वहीं इसके विपरीत ऐसा भी है जहां छोटे एक्टर ने अपनी से बड़ी उम्र की एक्ट्रेस संग परदे पर इश्क लड़ाया है। आज हम आपको कुछ ऐसे जोडों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी उम्र में करीब 10 साल का फासला था। फिर भी स्क्रीन पर इनकी जोड़ी कमाल लगी थी।
तब्बू-ईशान खट्टर ( Tabu-Ishan Khattar)
ए सूटेबल बॉय में ईशान खट्टर ने अभिनेत्री तब्बू संग इश्क फरमाया। ऑनस्क्रीन जोड़ी ही नहीं बल्कि जमकर इंटीमेट सीन भी दिए। पर्दे पर इनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। बता दें कि तब्बू और ईशान की उम्र में करीब 15 साल का फासला है।
दीपिका पादुकोण-सिद्धांत चतुर्वेदी ( Deepika Padukone - Siddhant चतुर्वेदी)
फिल्म गहराइयां में दीपिका पादुकोण ने सिद्धांत के साथ एक से बढ़कर एक रोमांटिक सीन दिए थे। फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी जिसमें अनन्या पांडे भी नजर आई थी । इस फिल्म में दीपिका और सिद्धांत के हॉट सीन देखकर फैंस यही कहने लगे थे कि सिद्धांत ने आंटी की उम्र की हसीना संग इश्क लड़ाया है।
अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) रेखा ( Rekha)
फिल्म खिलाड़ियों के खिलाड़ी में अक्षय कुमार ने रेखा संग इश्क फरमाया था । जब स्क्रीन पर रेखा और अक्षय साथ आए तो हर कोई इनके इंटीमेट सीन देखकर हैरान हो गया था। अक्षय कुमार रेखा से उम्र में 10 साल छोटे हैं।
ऐश्वर्या राय-रणबीर कपूर ( Aishwarya Rai-Ranbir Kapoor)
जब फिल्म ए दिल है मुश्किल की अनाउन्समेंट हुई थी तब पता चला था कि रणबीर कपूर अपने से 10 साल बड़ी ऐश्वर्या राय के साथ इश्क लड़ाने वाले हैं। जब फिल्म आई और रणबीर-ऐश्वर्या के रोमांटिक सीन देखे तो हर कोई हैरान हो गया था।
राजकुमार राव-ऐश्वर्या राय
फिल्म 'फनने खान' में ऐश्वर्या राय के साथ राजकुमार राव की जोड़ी बनी थी। ऐश्वर्या और राजकुमार ने पहली बार स्क्रीन शेयर की थी, जिसे फैंस ने पसंद किया था। हालांकि इसमें ऐश्वर्या-राजकुमार को कोई रोमांटिक सीन नहीं था।
शिल्पा शेट्टी-मिजान जाफरी
शिल्पा शेट्टी और मिजान जाफरी की जोड़ी फिल्म हंगमा 2 में नजर आई थी। उस समय शिल्पा और मिजान की उम्र में करीब 9-10 साल का फासला था।
ये है दुनिया की सबसे बड़ी रेल कोच फैक्ट्री, बनते हैं वंदे भारत समेत 170 प्रकार के डिब्बे
IPL 2025 की नीलामी में हो सकती है इस बांग्लादेशी प्लेयर की चांदी
IPL 2025 ऑक्शन में रविचंद्रन अश्विन को खरीद सकती हैं ये 5 टीमें
Stars Spotted Today: दुबई में मॉल में घूमते नजर आए सलमान खान,हिमेश रेशमिया ने नम आंखों से दी पिता को विदाई
अफगानी लड़ाकों के सामने इस टीम ने अबतक नहीं टेके हैं घुटने
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited