कौन है जान्हवी कपूर के सपनों के राजकुमार शिखर पहाड़िया, जिसके इश्क में दीवानी हुई फिरती है श्रीदेवी की लाडली
जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। अनंत-राधिका की शादी में शिखर को जान्हवी के साथ देखा गया था, वहीं दोनों साथ में घूमते हुए भी नजर आते हैं। आइए आपको बताते हैं कौन हैं जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया जिनके प्यार में एक्ट्रेस दीवानी है।

कौन हैं बोनी कपूर के होने वाला दामाद
जान्हवी कपूर इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर चर्चा में है। जब से अनंत-राधिका की शादी में दोनों को साथ देखा गया है तभी से फैंस के बीच इनकी शादी की खबर आग की तरह फैल रही है। आइए आपको बता दें कि कौन है शिखर पहाड़िया और वो क्या करता है। यहां पढ़ें पूरी जानकारी

शादी में साथ आए नजर
कुछ दिन पहले हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चन्ट की शादी में शिखर पहाड़िया जान्हवी कपूर के साथ नजर आए थे। उनके साथ बहन खुशी कपूर भी दिखाई दी थी। हर ईवेंट में शिखर जान्हवी का ध्यान रख रहे थे।

बचपन के दोस्त
जान्हवी और शिखर एक साथ पढ़ते थे। दोनों एक ही हाईस्कूल में जहां इनकी दोस्ती हुई। दोस्ती से रिश्ता प्यार में बदला और दोनों कपल बन गए। हालांकि इनके रिश्ते में कड़वाहट भी आइ और दोनों ने अलग होने का फैसला भी कर लिया था।

ससुर के भी हैं लाडले
जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर भी शिखर को पहले से जानते हैं। वे शिखर को पसंद करते हैं और उसकी तारीफ भी करते हैं। बोनी जान्हवी की शादी शिखर से ही कराने वाले हैं।

क्या करते हैं शिखर
बहुत से लोग ये जानने के लिए बेताब रहते हैं कि शिखर क्या करते हैं। आपको बता दें कि शिखर एक पेशेवर पोलो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2013 में रॉयल जयपुर पोलो टीम के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया था। पोलो के अलावा, वह एक कुशल घुड़सवार भी हैं

बिजनेस करते हैं शिखर
शिखर शुरू से ही बीजनेसमैन बनना चाहते थे। उन्होंने इसकी शुरुआत 13 साल की उम्र से ही कर दी थी। जब उन्होंने पालतू पशु मालिकों पर केंद्रित एक कंसल्टेंसी फर्म की स्थापना की। इसके अलावा वह मनोरंजन जगत में भी इन्वेस्ट करते हैं।

शिखर की नेट वर्थ
बता दें कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। इनकी नेट वर्थ करीब 10 करोड़ है।

जल्द शादी करेंगे जान्हवी-शिखर
इन दिनों चर्चा तेज है कि शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर शादी करने वाले हैं। हालांकि जान्हवी ने इस पर जवाब देते हुए कहा है कि वो अभी शादी नहीं करेगी। दोनों साथ में बेहद प्यारे लगते हैं जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं।
पोपला है ये जीव, डायनासोर से भी पहले से है मौजूद
May 29, 2025

EXPLAINED: RCB से हार के बाद भी IPL 2025 फाइनल में कैसे पहुंच सकती है पंजाब किंग्स

आरसीबी फैंस के लिए रजत पाटीदार का खास संदेश

गजब! अब कटे-फटे नोटों से बनेंगे पार्टिकल बोर्ड, जानिए RBI ने क्यों लिया यह फैसला

RCB को फाइनल में पहुंचाकर दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए रजत पाटीदार

RCB के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL में पहली बार हुआ ऐसा

'AAP' ने भाजपा के 100 दिन के कामकाज पर साधा निशाना, कहा- 'BJP ने दिल्लीवालों का जीवन नरक बना दिया'

इजरायल की अमेरिका के युद्धविराम समझौते पर सहमति, हमास ने अभी नहीं किया स्वीकार; व्हाइट हाउस ने कही ये बात

हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की ताकत का होगा प्रदर्शन; यूरोपीय संघ की नौसेना संग करेगी ज्वाइंट एक्सरसाइज; जानें कार्यक्रम

बिहार के मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ा ऑटो, 4 लोगों की मौत

100 दिनों में इन 21 फैसलों ने बदली चुनाव आयोग की तस्वीर, मजबूत लोकतंत्र की ओर बढ़ते कदम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited