Janhvi Kapoor ने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग तिरुमला मंदिर में टेका माथा, शादी और करियर के लिए मांगी मन्नतें

Janhvi Kapoor Offers Prayer At Tirumala Temple With Shikhar Pahariya: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हाल ही में तिरुमला मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। वहां उन्होंने शिखर पहाड़िया के साथ चौखट पर माथा भी टेका।

01 / 07
Share

Janhvi Kapoor की तस्वीरें हुईं वायरल

Janhvi Kapoor Offers Prayer At Tirumala Temple With Shikhar Pahariya: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने फिल्मी करियर के लिए खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में वह करण जौहर के 'कॉफी विद करण 8' में अपनी बहन के साथ नजर आईं, जहां उन्होंने शिखर पहाड़िया संग रिलेशनशिप पर भी चुप्पी तोड़ी। खास बात तो यह है कि आज वह शिखर पहाड़िया के साथ तिरुमला मंदिर के दर्शन करने भी पहुंचीं, जिससे जुड़ी उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं जाह्नवी कपूर की उन फोटोज पर-

02 / 07
Share

साड़ी में बेहद प्यारी लगीं जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर ने तिरुमला मंदिर में दर्शन करने के लिए गोल्डन बॉर्डर वाली ऑफ व्हाइट साड़ी पहनी, जिसमें उनका लुक देखने लायक रहा।

03 / 07
Share

जाह्नवी का देसी अवतार देख दिल हार गए फैंस

जाह्नवी कपूर का ये लुक देखकर फैंस भी दिल हार बैठे। उनके इस ट्रेडिशनल लुक में एक्ट्रेस की स्माइल ने चार चांद लगा दिया। जाह्नवी ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की हैं।

04 / 07
Share

बॉयफ्रेंड संग तिरुमला मंदिर गई थीं जाह्नवी

जाह्नवी कपूर ने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुमला मंदिर के दर्शन किये थे। बता दें कि एक्ट्रेस जब भी तिरुमला मंदिर जाती हैं, शिखर पहाड़िया के साथ ही जाती हैं।

05 / 07
Share

जाह्नवी ने बॉयफ्रेंड संग चौखट पर टेका माथा

जाह्नवी कपूर ने तिरुमला मंदिर से निकलते वक्त बॉयफ्रेंड के साथ चौखट पर माथा टेका था। बता दें कि पिछली बार जब जाह्नवी ने ऐसा किया था तो उनकी शादी की अटकलें ही लगने लगी थीं।

06 / 07
Share

बेहद खुश दिखीं जाह्नवी

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की फोटोज में मुस्कान देखने लायक रही। वहीं एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए फैंस की भी भीड़ उमड़ती नजर आई।

07 / 07
Share

सालों से एक-दूजे के साथ थे जाह्नवी और शिखर

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया स्कूल के दिनों से ही एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। हालांकि बीच में उनका ब्रेकअप हो गया था। लेकिन दोनों फिर से साथ आ गए। जाह्नवी का कहना है कि उन्होंने एक्टर्स को भी डेट किया, लेकिन उन्हें शिखर के अलावा किसी से भी प्यार की वाइब नहीं आई।