सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने नंगे पैर निकल पड़ीं Janhvi Kapoor, नवरात्रि पर लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद
Janhvi Kapoor Visits Siddhivinayak Temple Bare Foot: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर नवरात्रि के शुभ अवसर पर सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। इससे जुड़ी उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

जाह्नवी कपूर की तस्वीरें हुईं वायरल
Janhvi Kapoor Visits Siddhivinayak Temple Bare Foot: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपने अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों को हैरान किया है। इस वक्त भी जाह्नवी कपूर के खाते में कई बॉलीवुड मूवीज हैं। लेकिन इन सबसे इतर नवरात्रि के खास अवसर पर जाह्नवी कपूर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। इससे जुड़ी जाह्नवी कपूर की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। खास बात तो यह है कि इस दौरान जाह्नवी कपूर के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की मम्मी भी नजर आईं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन फोटोज पर-

पिंक सूट में प्यारी लगीं जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर ने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए पारंपरिक अवतार अपनाया। वह पिंक सूट में दिखाई दीं, जिसमें उनका लुक काफी प्यारा लगा।

नंगे पैर बप्पा के दरबार पहुंचीं जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर बप्पा के दर्शन करने के लिए नंगे पैर ही निकल पड़ीं। मंदिर परिसर में उन्होंने नंगे पैर कदम रखा।

भक्ति में लीन दिखीं जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर मंदिर से निकलते वक्त केसरी चुन्नी ओढ़े दिखाई दीं। साथ ही उनके माथे पर तिलक भी नजर आया। इस दौरान जाह्नवी कपूर के चेहरे पर भक्ति भाव दिखाई दिया।

जाह्नवी ने जाते-जाते मंदिर के आगे जोड़े हाथ
जाह्नवी कपूर ने सिद्धिविनायक मंदिर से निकलते वक्त भी मंदिर की ओर रुखकर हाथ जोड़े। उनका ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

जाह्नवी कपूर के साथ नजर आईं शिखर पहाड़िया की मम्मी
यूं तो जाह्नवी कपूर अक्सर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ मंदिर के दर्शन करने जाती हैं। लेकिन इस बार उनके साथ शिखर पहाड़िया नहीं, बल्कि उनकी मम्मी नजर आईं।

जाह्नवी की तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस
जाह्नवी कपूर का ये अंदाज देख फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें 'संस्कारी' का टैग दिया।

जाह्नवी कपूर के पास लगी हैं फिल्मों की कतार
बता दें कि जाह्नवी कपूर के पास इस वक्त बॉलीवुड मूवीज की कतार लगी हुई है। वह 'देवरा', 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' जैसी मूवीज में नजर आएंगी।

'देवरा' से धमाल मचाएंगी जाह्नवी कपूर
बता दें कि जाह्नवी कपूर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। वह 'देवरा' मूवी में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

रामचरण के साथ भी नजर आएंगी जाह्नवी कपूर
बता दें कि जाह्नवी कपूर के खाते में राम चरण के साथ भी एक मूवी मौजूद है, जिसकी शूटिंग भी एक्ट्रेस ने शुरू कर दी है।
'भारत का दिल' है ये राज्य, नाम जान झूम उठेंगे आप
Jul 4, 2025

शर्मनाक गेंदबाजी के कारण प्रसिद्ध हुए कृष्णा, नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

यशस्वी ने की दिग्गजों की बराबरी, तोड़ा कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड

24 साल के जैमी स्मिथ ने तोड़ा 28 साल पुराना रिकॉर्ड

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड में डाला करियर का बेस्ट स्पेल

हैरी ब्रूक बने 21वीं सदी में सबसे तेज 9 शतक जड़ने वाले इंग्लिश प्लेयर

IOC की वजह से एशिया कप हॉकी के लिए भारत आ रही पाकिस्तान टीम

IND vs ENG 2nd Test day 3 Highlights: सिराज और आकाशदीप ने फेरा ब्रूक और स्मिथ की मेहनत पर पानी, टीम इंडिया के पास हुई 244 रन की बढ़त

ट्रेन में कितने रुपये में मिलता है खाना? स्टेशन पर क्या है कीमत; रेलवे ने जारी किया स्टैंडर्ड खाने का कंपलीट मेनू

Operation Fair Play: जब पाकिस्तान का हुआ इस्लामीकरण...Pak सेना ने पीएम भुट्टो को सत्ता से कर दिया था बेदखल

AIIMS भोपाल को मिले दो 'भीष्म क्यूब' हॉस्पिटल, आपदा में 12 मिनट में तैयार होगा पोर्टेबल अस्पताल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited