काम की तलाश में दोनों हाथ जोड़े खड़ी हैं ये 9 टीवी हसीनाएं, करियर का काल बन रही है बढ़ती उम्र
Tv Actresses Being Jobless: जेनिफर विंगेट से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी सहित ऐसी कई हसीनाएं हैं, जिनके पास इस समय कोई टीवी सीरियल नहीं हैं और काम की तलाश में ये इधर-उधर भटक रही हैं। देखें ये पूरी लिस्ट...

बढ़ती उम्र में इन हसीनाओं को नहीं मिल रहा है काम!
Tv Actresses Being Jobless: टीवी इंडस्ट्री की गहराई मापना इतना आसान नहीं है। इस इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जिन्होंने समय रहते हुए अपनी एक्टिंग के माध्यम से लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई। वहीं दूसरी ओर कई टीवी एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जो आज भी संघर्ष कर रही हैं। आज हम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में आपको टीवी इंडस्ट्री की उन अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कई हिट शोज दिए। हालांकि बढ़ती उम्र के साथ इन हसीनाओं को अब काम नहीं मिल रहा है। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

संक्षी तंवर
साक्षी तंवर ने 'कहानी घर-घर की' सहित कई फेमस टीवी शोज में काम किया है। 51 साल की उम्र में साक्षी के पास इस समय ज्यादा काम नहीं है। आज भी काम की तलाश में लगी हुई हैं।

रश्मि देसाई
एक समय ऐसा था जब रश्मि देसाई के साथ टीवी इंडस्ट्री का हर निर्माता काम करने को तैयार था। 'बिग बॉस 13' से मिली सफलता के बाद ऐसा लगने लगा था कि रश्मि देसाई के कदमों में कई प्रोजेक्ट्स होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

रुबीना दिलैक
मां बनने के बाद से ही रुबीना दिलैक को कोई बड़ा शो ऑफर नहीं हुआ है। इस समय रुबीना की उम्र भी बढ़ रही है और वो काम की तलाश में अब भी भटक रही हैं।

दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ 38 साल की हो गई है। दीपिका भी मां बनने के बाद से ही काम की तलाश में हैं। हालांकि कई बार लोगों ने उन्हें बढ़े हुए वजन को लेकर भी ट्रोल किया है लेकिन एक्ट्रेस इन चीजों की परवाह नहीं करती हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड अदाकारा रही हैं। एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट शोज में काम किया है। बढ़ती उम्र के साथ ऐसा लग रहा है कि दिव्यांका त्रिपाठी को भी काम मिलना बंद हो गया है।

जेनिफर विंगेट
'बेहद' फेम एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट भी आज काम की तलाश में हैं। इस समय जेनिफर के पास भी कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है और फैन्स उन्हें किसी बड़े सीरियल में देखने के लिए बेताब हैं।

उर्वशी ढोलकिया
टीवी की कोमोलिका नाम से फेमस उर्वशी ढोलकिया को भी बढ़ती उम्र के साथ साइडलाइन कर दिया गया है। एक्ट्रेस के पास भी इस समय कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है।

आमना शरीफ
आमना शरीफ 40 साल की हो गई है। बढ़ती उम्र में अब आमना शरीफ को भी निर्माताओं की ओर से लीड रोल ऑफर नहीं हो रहे हैं। आमना भी काम की तलाश में हैं।

दृष्टि धामी
'मधुबाला' जैसे शोज में काम करने के बाद दृष्टि धामी को दर्शकों के बीच अलग पहचान मिली थी। इस समय दृष्टि धामी के पास भी कोई काम नहीं है। दृष्टि धामी जल्द मां बनने वाली हैं।

दुनिया के 7 सबसे बड़े हथियार खरीदार, जानिए किस नंबर पर है भारत

IQ Test: पक्के समझदार ही 49 की भीड़ में 94 ढूंढ़ पाएंगे, दम है तो खोज लें

IND vs ENG दूसरे टेस्ट में तीन बड़े बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया

दूसरे टेस्ट में यशस्वी के निशाने पर होगा डॉन ब्रैडमैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

केशव महाराज बने ये कारनामा करने वाले पहले द. अफ्रीकी स्पिनर

9 जुलाई के बाद वैश्विक टैरिफ पर रोक बढ़ाने की योजना नहीं, ट्रम्प ने किया ऐलान, बताया यूएस का प्लान

ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर स्टंटबाजी करनी पड़ी महंगी, ट्रैफिक पुलिस ने दो कारों पर ठोका भारी जुर्माना

School Closed Notice: इस राज्य में भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते 1-12वीं तक के सभी स्कूल बंद

UP Weather: अब मानसून ढाएगा कहर! आज 39 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गांव जलमग्न

Bihar Weather: बिहार में तेज हुई मानसून की रफ्तार; कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD का अलर्ट जारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited