​जिज्ञासा सिंह से लेकर अदिति भाटिया समेत इन TV हसीनाओं को हुआ ऑनस्क्रीन भाई से प्यार, नहीं रख पाए दिल पर काबू​

Actress who Fall in love with their onscreen Brother: अदिति भाटिया - अभिषेक वर्मा से लेकर कांची सिंह - रोहन मेहरा तक टीवी के इन स्टार्स ने ऑनस्क्रीन बने अपने भाई - बहन के साथ इश्क लड़ाया । शो में जो हसीनाएं स्टार को भाई बुलाती थी, उन्हीं ने बाद में अपने भाई को डेट किया। आइए आपको बताते हैं इस लिस्ट में कितने नाम शामिल है।

01 / 08
Share

इन हसीनाओं ने भैया को बनाया सैयां

टीवी पर शो आते हैं चले जाते हैं , लेकिन इनके किरदार फैंस के दिल में बस जाते हैं। टीवी पर भाई-बहन हो या पति-पत्नी फैंस इनके किरदार को कभी नहीं भूलते। वहीं कुछ ऐसे स्टार्स हैं जो टीवी पर तो एक-दूसरे के भाई-बहन बने हैं लेकिन ऑफस्क्रीन एक-दूसरे को डेट करते हैं। इस लिस्ट में ये हैं मोहब्बतें की अदिति-अभिषेक से लेकर ये रिश्ता क्या कहलाता है की कांची सिंह- रोहन वर्मा का नाम शामिल है।

02 / 08
Share

रिंकू धवन( Rinku Dhawan)

रिंकू धवन टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस है। वह हाल ही में बिग बॉस 17 में नजर आई थी। रिंकू का दिल अपने ऑनस्क्रीन भाई किरण करमार्कर पर आ गया था। दोनों ने 'कहानी घर-घर की' शो में भाई बहन का किरदार किया था। बाद में स्टार्स ने शादी कर ली 2017 में दोनों अलग भी हो गए।

03 / 08
Share

राजश्री रानी( Rajshree Rani)

टीवी की मंझी हुई अदाकारा राजश्री रानी ने इमली में गौरव मुकेश जैन की बहन का किरदार किया था। राजश्री गौरव को देखते ही अपना दिल हार बैठी। कपल ने परिवार की सहमति से शादी कर ली।

04 / 08
Share

गौरी टोंक( Gauri Tonk)

गौरी टोंक ने अपने ऑनस्क्रीन भाई संग रियल लाइफ में रोमांस किया। दोनों का प्यार ऐसा परवान चढ़ा की कपल ने शादी कर ली। गौरी और टोंक की अब दो बेटियां भी हैं। दोनों ने साथ में नच बलिए में काम किया।

05 / 08
Share

कांची सिंह( Kanchi Singh)

टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में गायत्री का किरदार करने वाली कांची सिंह अपने ही ऑनस्क्रीन भाई रोहन मेहरा को दिल दे बैठी। रोहन ने शो में नक्ष का किरदार किया था। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया, लेकिन अब इनका ब्रेकअप हो गया है।

06 / 08
Share

रिया शर्मा( Rhea Sharma)

रिया शर्मा और मयंक अरोड़ा ने एक साथ तू सूरज मैं साँझ पिया जी शो में साथ काम किया। दोनों ने भाई-बहन का किरदार किया था। रिया और मयंक सेट पर अक्सर साथ नजर आते थे, जिसके बाद इनके रिश्ते की अफवाह उड़ने लगी थी। हालांकि कपल ने इसे झूठ बताया था।

07 / 08
Share

जिज्ञासा सिंह( Jigyasa Singh)

'शक्ति' सीरियल में जिज्ञासा सिंह और महजरान माजदा ने भाई बहन की भूमिका निभाई थी। बाद में स्टार्स ने एक-दूसरे को डेट करते नजर आए थे। इन्हें एक साथ डेट पर जाते हुए स्पॉट किया गया था।

08 / 08
Share

अदिति भाटिया( Aditi Bhatia)

अदिति भाटिया ने अपने ऑनस्क्रीन भाई अभिषेक वर्मा को डेट किया था। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। हालांकि दोनों जल्दी ही अलग हो गए। इन्होंने शो ये हैं मोहब्बतें में साथ काम किया था।