दुर्गा पूजा में जया बच्चन के साथ खिलखिलाती नजर आई Kajol Devgan, ऑरेंज साड़ी पहन बनी बंगाली बाला
पूरे देश में इन दिनों नवरात्रि का जश्न जोर-शोर से चल रहा है, इस जश्न में बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं है। हर साल की तरह इस साल भी काजोल देवगन ने परिवार के साथ भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया है। जिससे दूसरे दिन की तस्वीरें सामने आई हैं।

काजोल देवगन की दुर्गा पूजा में आए स्टार्स
अभिनेत्री काजोल देवगन जो एक बांग्ला परिवार से ताल्लुक रखती है, वह हर साल नवरात्रि के मौके पर आलीशान दुर्गा पंडाल लगवाती है। अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर काजोल देवगन दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े स्तर पर करती है। उनके इस उत्सव में जया बच्चन से लेकर रानी मुखर्जी तक बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल होते हैं। आज के दुर्गा पूजा की तस्वीरें सामने आई है जिसमें काजोल सारा पंडाल संभालती दिखाई दे रही है।

अयान मुखर्जी ( Ayan Mukerji)
अयान मुखर्जी हर साल काजोल देवगन के दुर्गा पूजा पंडाल में आते हैं। इस बार भी वह अपनी बहनों रानी और काजोल के साथ दूजा पूजा में शामिल हुए। इस मौके पर अयान कैजुअल लुक में दिखाई दिए थे।

जया बच्चन के साथ काजोल
दुर्गा पूजा में शामिल होने हर बार की तरह जया बच्चन भी दिखाई दी। इस मौके पर जया ने गहरे पीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी। वह पंडाल में आते ही काजोल के साथ बातों में व्यस्त हो गई।

खिलखिलाकर हस रही थी काजोल
काजोल देवगन जया बच्चन को देखकर मानो बेहद खुश हो गई हों। दोनों एक-दूसरे के साथ खिलखिलाकर हंसती नजर आई। काजोल देवगन ने बड़े प्यार से जया का स्वागत किया।

काजोल ने दूसरे दिन पहनी ये साड़ी
काजोल देवगन ने दुर्गा पूजा के दूसरे दिन, ऑरेंज फ्लोरल साड़ी पहनी थी। सप्तमी और अष्टमी वाले दिन बेहद आलीशान दुर्गा पूजा की जाती है। काजोल हर साल अपने परिवार के साथ मिलकर पूजा में हिस्सा लेती है।

बहन के साथ आई थी नजर
कल काजोल देवगन अपनी बहनों के साथ पूजा में नजर आई थी। रानी मुखर्जी से लेकर तुनिशा मुखर्जी तक सभी ने मिलकर दुर्गा पूजा की थी। बाद में काजोल ने सभी के साथ सेल्फ़ी भी ली थी।

गुस्से में थी काजोल
काजोल पूजा के सारी व्यवस्था खुद संभाल रही थी। वह गुस्से में थी और सबको डांट भी लगाती नजर आई। काजोल देवगन बंगाली परिवार से नाता रखती है जिस वजह से हर साल वह दुर्गा पूजा आलीशान स्तर पर करती है।

बेंगलुरू भगदड़ पर नि:शब्द हुए विराट, कहा...टूट गया हूं

आईपीएल जीतने के बाद कोहली ने युवाओं को दिया विराट मंत्र

फौलादी इरादों को पर्वतों ने दिया रास्ता! खुलने जा रहा 'समृद्धि' का महामार्ग; 8 घंटे में मायानगरी से पहुंच जाएंगे ऑरेंज सिटी

बेंगलुरू ने पलक-पावड़े बिछाकर किया IPL चैंपियन RCB का स्वागत

कोहली से ज्यादा अनलकी है आईपीएल का यह खिलाड़ी

बिहार को एक और Vande Bharat की सौगात, पटना से भोपाल के बीच दौड़ेगी ट्रेन, 3 राज्यों के यात्रियों को होगा फायदा

तत्काल टिकट बुक करने के लिए जल्दी ही ई-आधार वेरिफिकेशन, रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों को होगा जबरदस्त फायदा

असम में बाढ़ के बाद अफ्रीकी स्वाइन फीवर का कहर! इस क्षेत्र में लगाया प्रतिबंध

लखनऊ से कानपुर के बीच दौड़ेगी Rapid Rail, 40 मिनट में पूरा होगा सफर; LDA से मिली हरी झंडी

1.5 साल में कीव ने तैयार किया प्लान, अब सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रहा रूसी सैन्य अड्डे का भयावह मंजर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited