Kalki 2898 AD सहित इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने को तैयार हैं Deepika, हाथ लगे हैं ये धांसू प्रोजेक्ट्स
Deepika Padukone Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' से बॉक्स ऑफिस पर छा जाने के लिए तैयार है। 'कल्कि 2898 एडी' के अलावा दीपिका पादुकोण की ये 6 फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने आ रही हैं।

दीपिका पादुकोण इन 7 फिल्मों से काटेंगी गदर
Deepika Padukone Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्ट्रेक दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के साथ बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने को तैयार है। इस फिल्म में दीपिका अहम रोल में नजर आने वाली है। दीपिका पादुकोण इस फिल्म के अलावा 6 और फिल्मों में नजर आने वाली हैं। जिनका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्मों को लिस्ट में सिंघम अगेन से लेकर कई बड़ी फिल्मों का नाम शामिल है। तो चलिए देखते हैं ये पूरी लिस्ट, जो काफी चर्चा में हैं।

महाभारत (Mahabharat)
बॉलीवुड की फिल्म 'महाभारत ' में दीपिका पादुकोण द्रौपदी के रोल में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ-साथ ऋतिक रोशन भी नजर आ सकते हैं।

कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD)
दीपिका पादुकोण और साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

टाइगर वर्सेज पठान (Tiger Vs Pathaan)
सलमान खान और शाहरुख खान की लीड रोल वाली फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' में दीपिका पादुकोण का अहम रोल है। ये फिल्म 2027 में रिलीज होगी।

वॉर 2 (War 2)
'वॉर 2' फिल्म से भी दीपिका पादुकोण का नाम जुड़ रहा है। दीपिका पादुकोण की ये फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली है।

सिंघम अगेन (Singham Again)
रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आने वाली हैं। ेये फिल्म साल 2024 की दीवाली पर रिलीज होगी।

पठान 2 (Pathaan 2)
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फिल्म की फिल्म 'पठान' का दूसरा पार्ट बनाने पर मेकर्स विचार कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

ब्रह्मास्त्र 2 (Brahmastra 2)
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का दूसरा पार्ट भी जल्द रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री तय मानी जा रही है।

कितनी है IPL की मौजूदा ब्रांड वैल्यू, हो सकता है बड़ा इजाफा

IPL 2025 में जीत के बावजूद इन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB

चाय पीने के शौकीन दें ध्यान, इस समय चाय पीने से पेट में बनता है तेजाब, पीते ही बनेंग गैस-कब्ज के मरीज

Stars Spotted Today: एयरपोर्ट पर कूल लुक में स्पॉट हुईं सुहाना खान-दिशा पाटनी, फैंस से मिले अमिताभ बच्चन

IPL 2025 में आरसीबी नहीं ये टीम बनी सिक्सर चैंपियन

INDA vs ENG LIONS Day 3 Highlights: मजबूत स्थिति में इंडिया-ए, खलील अहमद ने जड़ा विकेटों का चौका, ईश्वरन ने खेली कप्तानी पारी

French Open 2025: कार्लोस अल्कराज बने फ्रेंच ओपन चैंपियन, रिकॉर्ड 5 घंटे 29 मिनट लंबे फाइनल में यानिक सिनर को दी मात

Corona Virus : कोरोना बढ़ा रहा टेंशन, दिन दूनी रात चौगुनी हो रही मरीजों की संख्या! एक्टिव केस 6 हजार पार

क्या शांति वार्ता से पीछे हटा यूक्रेन? सैनिकों के अवशेषों की अदला-बदली पर नहीं दिया अपडेट; रूस कर रहा इंतजार

Crime: गुजरात में पति-पत्नी और बेटे ने नर्मदा में लगाई छलांग, साहूकारों ने कर रखा था जीना हराम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited