Kamya Punjabi की पीठ में छुरा घोंप करण पटेल ने बसाई थी अपनी गृहस्थी, सालों तक प्यार में जोगन बनी रहीं एक्ट्रेस
Kamya Punjabi Cheates By Karan Patel Birthday Special: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी का आज जन्मदिन है। बता दें कि एक्ट्रेस प्यार में धोखा खा चुकी हैं। काम्या पंजाबी को टीवी के चर्चित एक्टर करण पटेल ने धोखा दिया था। यहां तक कि धोखे के तुरंत बाद करण पटेल ने अपनी गृहस्थी भी बसा ली थी। वहीं दूसरी ओर काम्या पंजाबी को इस प्यार से आगे बढ़ने में भी वक्त लगा था।

काम्या पंजाबी और करण पटेल का विवादित रिलेशनशिप
Kamya Punjabi Cheates By Karan Patel Birthday Special: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक काम्या पंजाबी को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। काम्या पंजाबी ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई है। लेकिन काम से इतर काम्या पंजाबी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। खासकर उनके और करण पटेल के रिलेशनशिप ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। दोनों का रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ था, लेकिन इसका अंतर बहुत ही खराब रहा। वहीं काम्या पंजाबी को धोखा देकर करण पटेल ने अंकिता भार्गव संग शादी की। तो चलिए एक नजर डालते हैं काम्या पंजाबी और करण पटेल की प्रेम कहानी पर-

दोस्ती से शुरू हुआ करण पटेल और काम्या पंजाबी का रिश्ता
काम्या पंजाबी और करण पटेल की मुलाकात 'बॉक्स क्रिकेट लीग' के दौरान हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने थे और बाद में उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अक्सर पार्टियों और इवेंट में काम्या पंजाबी और करण पटेल को साथ में स्पॉट भी किया जाता था।

चार साल तक चला था रिलेशनशिप
काम्या पंजाबी और करण पटेल का रिश्ता करीब चार साल तक चला था। 'बॉक्स क्रिकेट लीग' के दौरान तो दोनों को साथ देखा ही जाता था। वहीं 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर भी कई बार काम्या पंजाबी को स्पॉट किया गया था।

करण पटेल के परिवार को पसंद नहीं थीं काम्या पंजाबी
काम्या पंजाबी और करण पटेल का रिश्ता दिन पर दिन गहरा होता जा रहा था। लेकिन करण पटेल के परिवार को काम्या पंजाबी बिल्कुल पसंद नहीं थीं। क्योंकि वह तलाकशुदा थीं और उनकी एक बेटी भी थी।

काम्या के साथ-साथ प्रत्युषा को भी डेट कर रहे थे करण पटेल
करण पटेल को लेकर खबर थी कि वह एक साथ दो-दो एक्ट्रेस को डेट कर रहे थे। जहां एक एक्ट्रेस काम्या पंजाबी थीं तो वहीं दूसरी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी थीं। इसके बाद से ही करण पटेल और काम्या पंजाबी के बीच में परेशानियां शुरू हुई थीं।

काम्या पंजाबी ने करण पटेल पर लगाए थे संगीन आरोप
काम्या पंजाबी ने ब्रेकअप के बाद करण पटेल पर कई संगीन आरोप लगाए थे। काम्या पंजाबी का कहना था कि करण पटेल ने बिना मेरे संज्ञान के अफेयर शुरू किया। साथ ही उन्होंने एक्टर पर शारीरिक शोषण का भी आरोप लगाया था।

काम्या से ब्रेकअप होते ही करण पटेल ने की शादी की घोषणा
साल 2015 में करण पटेल और काम्या पंजाबी का ब्रेकअप हुआ था। इसी के तुरंत बाद करण पटेल ने अपनी और अंकिता भार्गव की शादी का ऐलान कर दिया, जिससे लोग काफी हैरान रह गए थे।

ब्रेकअप के बाद भी काम्या के दिल में रहते थे करण पटेल
करण पटेल और अंकिता भार्गव की शादी के बाद काम्या पंजाबी ने बयान दिया था कि करण उनके दिल में बसते हैं। एक्ट्रेस का कहना था, "मेरा प्यार मौसम के साथ-साथ बदलता नहीं है।"

शुभमन गिल दोहरा शतक जड़कर बदला 93 साल का एशियाई क्रिकेट इतिहास

MBBS और BDS में क्या अंतर होता है, डॉक्टर बनने के लिए क्या है बेस्ट

बर्मिंघम में इतिहास रचने से चूके सर रवींद्र जडेजा

क्या चांद पर हो सकती है हवाई जहाज की लैंडिंग, जानें क्या होगा अगर Moon पर पहुंच जाए एयरोप्लेन

शुभमन गिल ने बनाया महारिकॉर्ड, कोहली और तेंदुलकर भी छूटे पीछे

बिहार : मुख्य सचिव ने लिया चुनाव तैयारियों का जायजा, बोले-चुनाव में कहीं पर भी न हो पोल का बहिष्कार

'मराठी-महाराष्ट्र का अपमान होगा तो बात आगे बढ़ सकती है', दुकानदार की पिटाई वाले वीडियो आदित्य ठाकरे का बयान

Coolie: मुहँ से सिगार का धुआँ छोड़ते हुए आमिर खान की हुई रजनीकान्त की "कुली" में एंट्री, पोस्टर से बॉलीवुड एक्टर ने उड़ा दिया गर्दा

Noida : इन रास्तों से गुजरेगी कांवड़ यात्रा, 1,500 पुलिसकर्मी करेंगे निगरानी; यहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

Video: हाथी ने दिखाया किसे कहते हैं बाहुबल, एक ही झटके में विशाल पेड़ को कर दिया जमींदोज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited