कंगना रनौत को मिली बदजुबानी की सजा, सालों बाद मानहानि मामले में करना पड़ा जावेद अख्तर संग समझौता
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इंडस्ट्री के मशहूर स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर के साथ फोटो शेयर की है। दोनों ने आपस में लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई को सुलझा लिया है। आइए जानें क्या था पूरा मामला...


कंगना रनौत ने मानहानि मामले में जावेद अख्तर संग किया समझौता...
Kangana Ranaut-Javed Akhtar Settled their Defamation case: बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर ने लगभग 5 सालों पहले एक्ट्रेस कंगना रनौत पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि अब कंगना रनौत और जावेद अख्तर ने अपना कानूनी मामला सुलझा लिया है। कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के साथ फोटो शेयर करते हेउ मामला सुलझाने की जानकारी दी है। आइए जानें क्यों जावेद अख्तर के कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।


जावेद अख्तर ने कंगना रनौत पर किया था मानहानि का केस
साल 2020 में टीवी पर एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। इसके बाद जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान के लिए मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।
स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया था यह मामला
साल 2024 में कंगना रनौत ने हिमाचल के मंडी से सांसद का चुनाव लड़ा था। कंगना रनौत के सांसद बनने के बाद इस मामले को सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों के लिए नामित एकस्पेशल मजिस्ट्रे टकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया था।
कंगना रनौत के खिलाफ जारी हुआ था गैर-जमानती वारंट!
जावेद अख्तर द्वारा दायर की गई याचिका के बाद कोर्ट ने कंगना रनौत को सामने पेश होने का आखिरी मौका था। जावेद अख्तर ने इस दौरान एक्ट्रेस के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने के लिए कहा था।
कंगना-जावेद ने सुलझा लिया है मामला
जावेद अख्तर ने कंगना पर आरोप लगाते हुए कहा था कि एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में मौजूद 'गुट' में स्क्रीनराइटर के नाम को घसीटा था। हालांकि अब दोनों ने आपसी सहमति से इस मामले को सुलझा लिया है। कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा की है।
T20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज
1 जुलाई से रेलवे टिकट होंगे महंगे, कितना बढ़ जाएगा किराया
उल्टे पैर दुम दबाकर भागेंगे चूहे, बस अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे, चौथा तरीका है बेहद कारगर
Fashion Flashback: सुर्ख लाल साड़ी पहन दुल्हन बनीं थी सानिया मिर्जा, मेहंदी-संगीत में ऐसा था लुक, शादी की फोटोज ने हिला डाला था सबको
दिल्ली के वो 7 ऐतिहासिक इलाके जो सुनाते हैं राजधानी की अनोखी दास्तान, जानें क्या हैं इनके नाम
July Shubh Yog: बेहद शुभ त्रिपुष्कर योग से शुरु हो रहा है जुलाई महीना, ये कार्य दिलाएंगे लक्ष्मी जी की कृपा
1 July 2025 Rashifal: जुलाई का पहला दिन किसके लिए रहेगा शुभ, 12 राशियां यहां पढ़ें लव लाइफ, सेहत, करियर का हाल
Kashmir Tourism: कम खर्च और ज्यादा खूबसूरती, कश्मीर जैसे 3 बेस्ट पॉकेट-फ्रेंडली ट्रैवल डेस्टिनेशन
50 साल की हो गई हैं तो हर हाल में महिलाएं डाइट में शामिल कर लें ये फूड, बुढ़ापे की दिक्कतें नहीं करेंगी परेशान
‘बिहार फर्स्ट’ के लिए फिर मैदान में उतरे चिराग, नीतीश के गढ़ में गरजे
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited