Kapoor V/S Khan: किस खानदान का है बॉलीवुड में हुकूम-ए-रियासत, शाही रुतबा और अमीरियत में जानें कौन है आगे
Kapoor V/S Khan : बॉलीवुड इंडस्ट्री में दो परिवारों का बोलबाला रहता है जिसे बच्चा-बच्चा भी जानता है। सिनेमा प्रेमियों के बीच अक्सर ये लड़ाई देखने को मिलती है कि इन दोनों परिवार में से कौन ज्यादा अमीर है और इंडस्ट्री में किसका सिक्का ज्यादा चलता है। आज आपको बताते हैं दोनों परिवार की रियासत के बारे में।

कपूर vs खान कौन है ज्यादा दमदार
बॉलीवुड इंडस्ट्री में दो बड़े परिवार माने जाते हैं कपूर और खान परिवार जिन्होंने सिनेमा जगत में अपनी मेहनत से परिवार का नाम चमकाया है। कपूर खानदान बेशक 95 सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहा हो लेकिन खान परिवार का रुतबा कम नहीं है। जबकि कपूर परिवार की बॉलीवुड में समृद्ध विरासत और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक प्रभाव है, खान अभिनेताओं ने हाल के दशकों में यकीनन अधिक व्यावसायिक सफलता और वैश्विक पहचान हासिल की है। आइए बताते हैं कौन है ज्यादा मजबूत

कपूर और खान खानदान की रियासत
कपूर खानदान हिन्दी सिनेमा का सबसे पुराना परिवार है। पिछले 95 सालों से पीढ़ी दर पीढ़ी इंडस्ट्री में अपना हुनर दिखा रहा है। पृथ्वीराज कपूर ने शुरू की ये परंपरा आज रणबीर कपूर आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं खान परिवार की बात करें तो यह कई टुकड़ों में बंटा हुआ है सलमान खान के पिता सलीम खान ने ये विरासत शुरू की थी।

कपूर परिवार ने दिए ये स्टार्स
कपूर परिवार की बात करें तो पृथ्वीराज कपूर जो कि बहुत बड़े स्टार थे। उनके परिवार से राज कपूर , शम्मी कपूर और शशि कपूर ने नाम कमाया। उसके बाद ऋषि कपूर और रणधीर कपूर ने अपना सिक्का चलाया। वहीं अब रणबीर कपूर इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

बेटियों ने बढ़ाया नाम
कपूर खानदान की बेटियों की बात करें तो करिश्मा और करीना कपूर ने फिल्मी विरासत को आगे बढ़ाया। दोनों ही हसीनाओं ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देकर अपना नाम चमकाया। वहीं खान खानदान में ऐसी कोई लड़की नहीं है जो ज्यादा पॉपुलर रही हो।

वैश्विक मान्यता
ग्लोबल स्टार की बात करें तो कपूर खानदान के मुकाबले खान परिवार नई वैश्विक स्तर पर खासी पहुंच है। चाहे शाहरुख खान हो या सलमान खान विदेश में इन स्टार्स की तगड़ी फैन फालोइंग है।

बॉक्स ऑफिस पर किसका सिक्का
अगर पिछले 10-15 साल के बॉक्स ऑफिस पर नजर डाले तो कपूर खानदान के मुकाबले खान परिवार ने बॉक्स ऑफिस पर अपना राज चलाया है। दिवाली-होली या ईद खान परिवार ने अपना रंग जमाया है।

फीके पड़ रहे हैं खान
फिलहाल खानों की ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी काफी मांग है। जिससे उनका प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है।वहीं कपूर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए अब केवल रणबीर कपूर ही नजर आ रहे हैं जो अपना रुतबा जमा सकते हैं।

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में बांग्लादेश का जलवा, WTC में पाई बड़ी उपलब्धि

कब्ज में रोटी खांए या चावल, किससे मिलेगा फायदे और क्या बढ़ाएगा परेशानी, 99% लोगों से हो रही ये भूल

OMG: पूरे साल में जितना खाना खा नहीं पाता इंसान, मात्र 4 दिन में उतना हजम कर जाता है हाथी

कामिंदु मेंडिस ने टेस्ट में रचा इतिहास, कुमार संगकारा भी छूट गए पीछे

2024 के लोकसभा चुनाव में किस पार्टी ने कितने पैसे खर्च किए, देख लीजिए पूरी लिस्ट

कैंसर से मौत और दोबारा होने का खतरा कम करती है नियमित एक्सरसाइज, नई रिसर्च में पाया दवा से भी ज्यादा असरदार

Bihar BJP: अलीनगर विधायक मिश्रीलाल यादव की विधायकी खत्म, कोर्ट से सजा होने के बाद विधानसभा सदस्यता रद्द

Himachal: 'शार्प शूटर' ने उपमुख्यमंत्री और MLA को ही दे दी जान से मारने की धमकी; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

झारखंड में झमाझम बारिश, खदानों से गैस और धुआं निकलने से दहशत; कोयलांचलों की बढ़ी मुश्किलें
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited