हिट शोज देकर भी घर पर बेरोजगार बैठे हैं ये 8 TV स्टार्स, शोहरत के बावजूद मेकर्स से नहीं मिल रहा है भाव

TV Stars Not Getting Work From Long Time: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जो छोटे पर्दे पर हिट शोज देकर भी घर पर खाली हाथ बैठने को मजबूर हैं। उनके माथे पर लंबे वक्त से बेरोजगारी का ठप्पा लगा हुआ है। इस लिस्ट में करण पटेल से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक का नाम शामिल है।

टीवी के इन 8 सितारों को लंबे वक्त से नहीं मिल रहा है कोई काम
01 / 09

टीवी के इन 8 सितारों को लंबे वक्त से नहीं मिल रहा है कोई काम

TV Stars Not Getting Work From Long Time: टीवी की दुनिया में स्टार्स का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन इंडस्ट्री के कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने छोटे पर्दे पर हिट टीवी शोज दिये, लेकिन इसके बाद भी वह घर पर बेरोजगार बैठने के लिए मजबूर हैं। उन्हें इंडस्ट्री में मेकर्स से कोई भाव नहीं मिल रहा है। इस लिस्ट में करण पटेल से लेकर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी के उन सितारों पर-

ऋत्विक धनजानी Rithvik Dhanjani
02 / 09

ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani)

एक्टर ऋत्विक धनजानी को भी टीवी में नजर आए लंबा अरसा बीत गया है। हालांकि ऋत्विक ओटीटी के कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं, लेकिन टीवी पर उन्हें कमबैक करते देखना फैंस के लिए अभी तक सपना ही बना हुआ है।

रागिनी खन्ना Ragini Khanna
03 / 09

रागिनी खन्ना (Ragini Khanna)

​टीवी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना को भी लंबे वक्त से टीवी में नहीं देखा गया है। "ससुराल गेंदा फूल 2' में भी रागिनी खन्ना का केवल कैमियो था। हालांकि रागिनी ने बताया था कि टीवी में लंबे वक्त तक काम करने के कारण वह डिप्रेशन में चली गई थीं।​

दिशा परमार Disha Parmar
04 / 09

दिशा परमार (Disha Parmar)

​टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार आखिरी बार 'बड़े अच्छे लगते हैं 3' में नजर आई थीं। इसके बाद से दिशा के हाथ कोई नया और खास प्रोजेक्ट नहीं लगा है। दिशा परमार इन दिनों परिवार के साथ अपना वक्त गुजार रही हैं।​

शक्ति अरोड़ा Shakti Arora
05 / 09

शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora)

​टीवी एक्टर शक्ति अरोड़ा को आखिरी बार 'गुम है किसी के प्यार में' में देखा गया था। शो में उन्होंने ईशान भोसले की भूमिका अदा की थी। लेकिन लीप के कारण एक्टर को शो छोड़ना पड़ा। तब से अब तक शक्ति अरोड़ा के हाथ कोई नया प्रोजक्ट नहीं लगा है।​

ऐश्वर्या शर्मा Aishwarya Sharma
06 / 09

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma)

​टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन 'बिग बॉस 17' के बाद से ही ऐश्वर्या शर्मा के हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लगा है।​

सहबान अजीम Sehban Azim
07 / 09

सहबान अजीम (Sehban Azim)

​टीवी एक्टर सहबान अजीम ने 'स्पाई बहू' के जरिए छोटे पर्दे पर वापसी तो की थी, लेकिन उनका ये कमबैक फ्लॉप रहा। इसके बाद से सहबान अजीम के हाथ कोई खास और बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लगा है। फैंस अभी तक उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।​

करण पटेल Karan Patel
08 / 09

करण पटेल (Karan Patel)

​टीवी के चर्चित एक्टर करण पटेल ने बताया कि उन्हें बीते 6 साल से किसी भी शो का कोई ऑफर नहीं आया है। उनका कहना है कि अब इंडस्ट्री में नए कलाकार आ चुके हैं जो कम कीमत पर भी काम करने के लिए तैयार हो जाते हैं।​

दिव्यांका त्रिपाठी Divyanka Tripathi
09 / 09

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)

​दिव्यांका त्रिपाठी को आखिरी बार 'खतरों के खिलाड़ी 11' में देखा गया था। एक्ट्रेस के कमबैक का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन दिव्यांका के हाथ कोई अच्छा और बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लग रहा है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited