'Khatron Ke Khiladi' की जीत का स्वाद नहीं चख पाए ये टीवी सेलेब्स, दूसरे से देखते रह गए चमचमाती ट्रॉफी
Celebs Who Never Win KKK Trophy: करण पटेल से लेकर तेजस्वी प्रकाश सहित ऐसे कई टीवी सेलेब्स इंडस्ट्री में मौजूद हैं, जो रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा तो रहे लेकिन कभी जीत नहीं पाए। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

ये सेलेब्स कभी नहीं जीत पाए 'खतरों के खिलाड़ी' की ट्रॉफी...
Celebs Who Never Win KKK Trophy: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' में हर साल कई सेलेब्स हिस्सा लेते हैं। इन सेलेब्स में कोई एक ही 'खतरों के खिलाड़ी' की ट्रॉफी अपने नाम कर पाता है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको टीवी के उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 'केकेके' का हिस्सा होने के बाद जीत का स्वाद नहीं चख पाए। देखें ये पूरी लिस्ट...

तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश ने 'खतरों के खिलाड़ी 10' में हिस्सा लिया था। वो इस सीजन की मजबूत खिलाड़ी थी लेकिन आंख में इंजरी होने की वजह से उन्हें शो छोड़ना पड़ा और वो शो नहीं जीत पाईं।

करण पटेल
करण पटेल 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 10 के रनरअप रहे थे। इस सीजन में करण पटेल शो के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक थे। करण भी शो नहीं जीत पाए थे।

फैसल शेख-जन्नत जुबैर
फैसल शेख और जन्नत जुबैर भी 'खतरों के खिलाड़ी 12' में नजर आए थे। फैसू शो के रनरअप रहे थे। जन्नत ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी को हैरान कर दिया। इसके बाद भी दोनों शो नहीं जीत पाए थे।

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया
दिव्यांका त्रिपाठी दहिया 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आई थीं। धांसू स्टंट्स करने के बाद भी दिव्यांका शो की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई थीं।

हिना खान
हिना खान 'खतरों के खिलाड़ी' के 8वीं सीजन की रनरअप रही थीं। कई स्टंट्स परफॉर्म करने के बाद भी हिना खान शो की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई थीं।

गुरुमीत चौधरी-देबिना बनर्जी
गुरमीत चौधरी और पत्नी देबिना बनर्जी 'खतरों के खिलाड़ी 5' में नजर आए थे। गुरमीत शो के रनरअप थे जबकि देबिना भी फिनाले में थीं। दोनों शो नहीं जीत पाए थे।

रवि दुबे
'खतरों के खिलाड़ी 8' में रवि दुबे नजर आए थे। शो में कई स्टंट्स करने के बाद भी रवि दुबे के साथ ट्रॉफी नहीं लगी थी।

कृष्णा श्रॉफ
जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा ने भी 'खतरों के खिलाड़ी 14' में हिस्सा लिया था। कृष्णा भी इस शो की ट्रॉफी जीतने से चूक गई थीं।

सिर्फ एयरपोर्ट नहीं, एक अनुभव है चांगी, हर ट्रैवलर की लिस्ट में होना चाहिए शामिल

इंग्लैंड के जो रूट ने फील्डिंग में किया करिश्मा, भारतीय क्रिकेटर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

हमेशा मन में आते हैं गंदे विचार तो ना हों परेशान, सुबह उठते ही करें बस ये एक काम

Google में प्लेसमेंट देकर छा गया UP का ये कॉलेज, छात्र को मिली 71 लाख की जॉब

घूम आएं विदेश, 7 दिन की है मजेदार ट्रिप, सिर्फ इतना होगा खर्चा

'अपनी भतीजी के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होने लंदन गए हैं राहुल'....BJP के सवालों से बिफरी कांग्रेस का पलटवार

Voter ID Card: घर बैठे ऐसे बनवाएं नया वोटर आईडी कार्ड, जानें सबसे आसान तरीका

मानसून के दिनों में क्यों बढ़ जाती हैं स्किन से जुड़ी समस्याएं? जल्द राहत दिलाएंगे ये 4 घरेलू उपाय

चीन के विदेश मंत्री से मिले NSA डोभाल, PAK से संघर्ष के बाद पहली उच्च स्तरीय बैठक, आतंकवाद पर हुई चर्चा

Agra News: लव ट्रायएंगल ने ली युवक की जान, भाई से शादी के लिए बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited