'Khatron Ke Khiladi' की जीत का स्वाद नहीं चख पाए ये टीवी सेलेब्स, दूसरे से देखते रह गए चमचमाती ट्रॉफी
Celebs Who Never Win KKK Trophy: करण पटेल से लेकर तेजस्वी प्रकाश सहित ऐसे कई टीवी सेलेब्स इंडस्ट्री में मौजूद हैं, जो रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा तो रहे लेकिन कभी जीत नहीं पाए। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...


ये सेलेब्स कभी नहीं जीत पाए 'खतरों के खिलाड़ी' की ट्रॉफी...
Celebs Who Never Win KKK Trophy: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' में हर साल कई सेलेब्स हिस्सा लेते हैं। इन सेलेब्स में कोई एक ही 'खतरों के खिलाड़ी' की ट्रॉफी अपने नाम कर पाता है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको टीवी के उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 'केकेके' का हिस्सा होने के बाद जीत का स्वाद नहीं चख पाए। देखें ये पूरी लिस्ट...


तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश ने 'खतरों के खिलाड़ी 10' में हिस्सा लिया था। वो इस सीजन की मजबूत खिलाड़ी थी लेकिन आंख में इंजरी होने की वजह से उन्हें शो छोड़ना पड़ा और वो शो नहीं जीत पाईं।
करण पटेल
करण पटेल 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 10 के रनरअप रहे थे। इस सीजन में करण पटेल शो के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक थे। करण भी शो नहीं जीत पाए थे।
फैसल शेख-जन्नत जुबैर
फैसल शेख और जन्नत जुबैर भी 'खतरों के खिलाड़ी 12' में नजर आए थे। फैसू शो के रनरअप रहे थे। जन्नत ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी को हैरान कर दिया। इसके बाद भी दोनों शो नहीं जीत पाए थे।
दिव्यांका त्रिपाठी दहिया
दिव्यांका त्रिपाठी दहिया 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आई थीं। धांसू स्टंट्स करने के बाद भी दिव्यांका शो की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई थीं।
हिना खान
हिना खान 'खतरों के खिलाड़ी' के 8वीं सीजन की रनरअप रही थीं। कई स्टंट्स परफॉर्म करने के बाद भी हिना खान शो की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई थीं।
गुरुमीत चौधरी-देबिना बनर्जी
गुरमीत चौधरी और पत्नी देबिना बनर्जी 'खतरों के खिलाड़ी 5' में नजर आए थे। गुरमीत शो के रनरअप थे जबकि देबिना भी फिनाले में थीं। दोनों शो नहीं जीत पाए थे।
रवि दुबे
'खतरों के खिलाड़ी 8' में रवि दुबे नजर आए थे। शो में कई स्टंट्स करने के बाद भी रवि दुबे के साथ ट्रॉफी नहीं लगी थी।
कृष्णा श्रॉफ
जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा ने भी 'खतरों के खिलाड़ी 14' में हिस्सा लिया था। कृष्णा भी इस शो की ट्रॉफी जीतने से चूक गई थीं।
'भारत का दिल' है ये राज्य, नाम जान झूम उठेंगे आप
Jul 4, 2025
24 साल के जैमी स्मिथ ने तोड़ा 28 साल पुराना रिकॉर्ड
मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड में डाला करियर का बेस्ट स्पेल
हैरी ब्रूक बने 21वीं सदी में सबसे तेज 9 शतक जड़ने वाले इंग्लिश प्लेयर
भारतीय नौसेना में पहली महिला फाइटर पायलट बनीं आस्था पूनिया, उड़ाएंगी घातक लड़ाकू विमान
Stars Spotted Today: कूल लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए आमिर खान, मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस पहुंचीं कृति सेनन
सीमेंट कंपनियों की बढ़ीं मुश्किलें! CCI ने अल्ट्राटेक सीमेंट्स, डालमिया भारत से मांगे वित्तीय विवरण
UP में बड़ा एक्सीडेंट, तेज रफ्तार कार दीवार में घुसी; दूल्हे समेत 5 बारातियों की मौत
बेंगलुरु-दिल्ली उड़ान के संचालन से पहले Air India पायलट हो गया 'बेहोश'
IND vs ENG: बच गए राहुल द्रविड़ नहीं तो बेन स्टोक्स तोड़ देते उनका यह अनोखा रिकॉर्ड
Delhi: करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, दमकल की 13 गाड़ियां बुझा रहीं आग
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited